देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान, 24 घंटे तक मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 3 मार्च तक घाटी में खराब मौसम की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 1 से 3 मार्च तक मौसम में नमी की संभावना भी है। इस बीच किसानों को 3 मार्च तक अपनी कृषि गतिविधियों पर विराम लगाने का सुझाव भी दिया गया है।

Published: undefined

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर या कैस्पियन सागर में आने वाला एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफान है जो भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में बारिश/बर्फबारी का कारण बनता है।

Published: undefined

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1, गुलमर्ग में माइनस 6.4 और पहलगाम में माइनस 1.3 डिग्री रहा।लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8, कारगिल में माइनस 10.4 और द्रास में माइनस 9.7 डिग्री रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.9, कटरा में 9.5, बटोटे में 4.8, भद्रवाह में 3.4 और बनिहाल में 3.8 डिग्री रहा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल जो सच्चाई बोलते हैं वो सरकार पचा नहीं पाती, इसलिए 12 सालों से इनके आगे झुके नहीं: प्रियंका गांधी

  • ,
  • ईरान ने इजराइल, खाड़ी देशों पर नए हमले किए, टंप को भी दी धमकी, कहा- कहीं आपका ही सफाया न हो जाए

  • ,
  • मिडिल ईस्ट जंग: LPG कमी के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर, प्रियंका गांधी ने बताया क्यों हो रही है गैस की किल्लत?

  • ,
  • सिनेजीवन: 'किंग' में शाहरुख संग काम करने के लिए उत्सुक सौरभ शुक्ला और अक्षय कुमार ने शादी पर कही दिलचस्प बात

  • ,
  • बिरला ने पक्षपात किया, माइक को भी एक ‘अस्त्र’ की तरह इस्तेमाल किया गया, गोगोई बोले- सदन की मर्यादा बचाने के लिए लाए संकल्प