देश

'हिंदू नंबर 1 के ढोंगी हैं', गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के बयान पर बवाल

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हिंदुओं को ढोंगी बताने वाले बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने यह बयान बुधवार को नर्मदा जिले के पोइचा गांव में 'जैविक खेती' के विषय पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हिंदुओं को ढोंगी बताने वाले बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने यह बयान बुधवार को नर्मदा जिले के पोइचा गांव में 'जैविक खेती' के विषय पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए दिया।

राज्य के दो प्रमुख समाचार पत्रों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को बयान का उल्लेख किया। जिसमें उन्होंने कहा, लोग 'जय गौ माता' का जाप करते हैं। वे गाय को दूध देने तक गौशाला में रखते हैं। एक बार जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो वे उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि हिंदू नंबर 1 के ढोंगी हैं। हिंदू धर्म और गाय आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन यहां लोग स्वार्थ के लिए 'जय गौ माता' का जाप करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, लोग भगवान से प्रार्थना करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों, चर्च, गुरुद्वारा जाते हैं, ताकि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। मैं कहता हूं कि अगर आप जैविक खेती की ओर बढ़ते हैं, तो भगवान आपसे ऐसे ही प्रसन्न हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मैं वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ कह रहा हूं कि रासायनिक खाद के प्रयोग से आप पशुओं को मार रहे हैं। यदि आप जैविक खेती अपनाते हैं, तो इससे आप पशुओं को जीवन देंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल