
होली से पहले उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। 4 मार्च को होली होने के बावजूद, त्योहार से करीब दो महीने पहले ही स्लीपर और रिजर्व क्लास की ज्यादातर सीटें फुल हो चुकी हैं। बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
Published: undefined
हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पंजाब और अन्य महानगरों में काम करने वाले लोग होली पर अपने गांव-घर लौटने की तैयारी में जुटे हैं। खासतौर पर यूपी और बिहार रूट पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। नतीजा यह हुआ कि नई दिल्ली से पटना, दरभंगा, जयनगर, प्रयागराज और रांची जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच पहले ही भर चुके हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 90 से लेकर 200 के पार पहुंच गई है। दिल्ली, हावड़ा और पटना रूट की करीब 80 फीसदी ट्रेनों में फिलहाल सीट उपलब्ध नहीं है।
Published: undefined
यात्रियों की इसी भारी भीड़ को संभालने के लिए भारतीय रेलवे ने होली के मौके पर देशभर में करीब 1410 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेनें 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच चलाई जाएंगी। इनका मकसद यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत देना है।
सबसे ज्यादा फोकस उत्तर भारत के रूट्स पर रखा गया है। अकेले उत्तर रेलवे से 108 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो मुख्य रूप से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे स्टेशनों से रवाना होंगी। इससे एनसीआर में काम करने वाले लाखों लोगों को घर पहुंचने में मदद मिलेगी।
Published: undefined
रेलवे के अलग-अलग जोन भी इस दौरान अहम भूमिका निभा रहे हैं।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR): 285 स्पेशल ट्रेनें, खासकर बिहार और पूर्वी यूपी के लिए
पश्चिम रेलवे: 231 ट्रेनें
सेंट्रल रेलवे: 209 ट्रेनें
साउथ सेंट्रल रेलवे: 160 ट्रेनें
नॉर्दर्न रेलवे: 108 ट्रेनें
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे: 71 ट्रेनें
इनके अलावा कुछ नियमित ट्रेनों के एक्स्ट्रा फेरे भी बढ़ाए गए हैं, ताकि भीड़ को संतुलित किया जा सके।
Published: undefined
यूपी और बिहार रूट पर खास ध्यान देते हुए रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं। इनमें से कुछ प्रमुख ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत बन सकती हैं।
Published: undefined
यह साप्ताहिक ट्रेन 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी। रास्ते में प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जैसे बड़े स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में अभी सीट मिलने की संभावना है।
Published: undefined
यह ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच दो-दो फेरे लगाएगी। जबलपुर, कटनी, सतना और प्रयागराज छिवकी जैसे स्टेशनों से गुजरने वाली यह ट्रेन मध्य प्रदेश और बिहार के यात्रियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
Published: undefined
यह ट्रेन 1 और 2 मार्च को दुर्ग से तथा 2 और 3 मार्च को दिल्ली से चलेगी। मथुरा, आगरा, झांसी, सागर, कटनी और रायपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।
इसके अलावा हापा-नाहरलगुन ट्रेन में भी एक्स्ट्रा फेरे लगाए गए हैं, जिससे गुजरात से पूर्वोत्तर की ओर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
Published: undefined
होली से पहले कई प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो चुकी है। पंजाब मेल, महाकौशल एक्सप्रेस, पाताल लोक एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस, भोपाल शताब्दी और नई दिल्ली शताब्दी जैसी ट्रेनों में भी टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक करना ही बेहतर विकल्प माना जा रहा है।
Published: undefined
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे आखिरी वक्त का इंतजार न करें और जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें। स्पेशल ट्रेनों की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और IRCTC ऐप पर उपलब्ध है। सही प्लानिंग के साथ अगर आप स्पेशल ट्रेनों का विकल्प चुनते हैं, तो होली पर घर पहुंचने की राह थोड़ी आसान हो सकती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined