देश

देश भर में रंगों के त्योहार होली की धूम, पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और राहुल गांधी ने दी होली की शुभकामनाएं

देश भर में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। पूरा देश रगों में सराबोर है। मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भक्त रंगों में सराबोर हैं। मंदिर परिसर में भक्त अपने आराध्य के साथ होली खेल रहे हैं। मंदिर में भारी भीड़ देखी जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिय
फोटो: सोशल मीडिय 

देश भर में हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को लोग रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कान्हा की नगरी मथुरा में होली की धूम है। मथुरा के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों के बहर लोग जमकर होली खेल रहे हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई अहम लोगों ने देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।”

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आपको और आप के परिवार को होली के पावन अवसर पर मेरी और मेरे समस्त कांग्रेस जन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। होली का यह त्यौहार आपके जीवन को खुशीयो के रंग से सराबोर कर दे , मेरी ईश्वर से यही कामना है।”

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘सबको सपरिवार होली की सतरंगी शुभकामनाए।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार के समस्तीपुर में सुबह-सुबह कांपी धरती, नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, सिलीगुड़ी तक महसूस हुए झटके

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बांग्लादेश में फिर बिगड़े हालात, शेख हसीना के गृह जिले में हिंसा-अगजनी, अवामी लीग के 30 कार्यकर्ता जख्मी

  • ,
  • ट्रंप ने एनवीडिया में जेनसेन हुआंग की वापसी का श्रेय लिया, कहा- बोर्ड ने वही किया, जो मेरा प्रशासन चाहता था

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एनवीडिया बोर्ड का चौंकाने वाला फैसला, इस्तीफे के 11 दिन बाद फिर बहाल हुए सीईओ जेन्सेन हुआंग

  • ,
  • अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करे तो होर्मुज में जल्द बहाल हो सकती है सुरक्षा, ईरान ने ट्रंप को दिया ऑफर