देश

विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के घंटों बाद अचानक घर लौट उसका बड़ा बेटा, पुलिस को भी नहीं थी उसकी खबर!

कानपुर के गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के बड़े बेटे आकाश ने अपने पिता के एनकाउंटर में मारे जाने के घंटों बाद अचानक से शनिवार को लखनऊ में स्थित अपने घर पर वापसी की है। एक बैकपैक के साथ अपने घर पहुंचे आकाश को उसके घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा रोका गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कानपुर के गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के बड़े बेटे आकाश ने अपने पिता के एनकाउंटर में मारे जाने के घंटों बाद अचानक से शनिवार को लखनऊ में स्थित अपने घर पर वापसी की है। एक बैकपैक के साथ अपने घर पहुंचे आकाश को उसके घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा रोका गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "उसने अपना परिचय दिया और घर के अंदर उसे जाने देने की विनती की। वह फूट-फूट कर रो रहा था। उसने हमें बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान रूस में था और ब्रिटेन में रहकर वह मेडिकल की पढ़ाई करता है।"

Published: undefined

हालांकि उसने यह नहीं बताया कि महामारी के कारण अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद वह रूस से भारत कैसे आया। पुलिस कर्मियों ने विकास दुबे की भाभी अंजली को आकाश के आने की सूचना दी और वह बाहर आकर आकाश को अंदर ले गईं।

Published: undefined

बाद में परिवार के एक सदस्य ने कहा कि जब आकाश अंदर गया तो घर के अंदर से जोर-जोर से रोने-धोने की आवाजें आ रही थीं। वह अपनी मां और दादी से लिपटकर बुरी तरह से रो रहा था। इस बीच सूत्रों ने कहा कि जब पुलिसकर्मियों की हत्या हुईं तब ऋचा ने 3 जुलाई को आकाश को किसी दोस्त के यहां भेज दिया था।

Published: undefined

सूत्र ने कहा, "वह नहीं चाहती थी कि पुलिस की कार्रवाई में लड़के का करियर खतरे में पड़ जाए। 10 जुलाई को पुलिस द्वारा ऋचा को क्लीन चिट दिए जाने के बाद ही उसने अपने बेटे को घर वापस आने की इजाजत दी।"

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined