देश

घर बनवाना हुआ महंगा, सरिया की कीमत बढ़ी, जानिए आपके शहर का ताजा रेट

सरिया की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी ने घर बनवाने वालों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ हफ्तों में TMT सरिया के दाम लगातार ऊपर गए हैं, जिससे हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट और महंगी हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सरिया की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी ने एक बार फिर घर बनाने वालों की चिंता बढ़ा दी है। कुछ महीने तक लगातार सस्ता रहने के बाद अब सरिया के दाम तेजी से चढ़ने लगे हैं, जिससे हाउस कंस्ट्रक्शन की लागत सीधे तौर पर बढ़ गई है। मौजूदा हालात में जो लोग नया घर बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह बढ़ोतरी बड़ा झटका साबित हो सकती है।

गिरावट के बाद अचानक तेज उछाल

बीते कुछ महीनों में सरिया की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। नवंबर के आखिर में इसके भाव काफी नीचे आ गए थे, जिससे कंस्ट्रक्शन कॉस्ट कम होने की उम्मीद बनी थी। लेकिन जनवरी के मध्य से हालात बदल गए। इसके बाद सरिया के दामों में तेजी आई और यह बढ़त अब तक जारी है।

बड़े शहरों में कितना महंगा हुआ सरिया

ताजा रेट्स पर नजर डालें तो दिल्ली में सरिया लगभग 48,900 रुपये प्रति मीट्रिक टन के स्तर पर पहुंच चुका है। 28 नवंबर की तुलना में अब सरिया कई शहरों में काफी महंगा हो गया है।

  • रायपुर में कीमत 6,400 रुपये प्रति मीट्रिक टन बढ़ी

  • गोवा में सरिया 6,000 रुपये महंगा हुआ

  • मुंबई में दाम 6,800 रुपये प्रति मीट्रिक टन बढ़े

  • चेन्नई में कीमतों में 6,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन की तेजी आई

कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर सीधा असर

सरिया घर की मजबूती का आधार होता है और निर्माण लागत में इसकी हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में इसके महंगा होते ही कुल हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट भी बढ़ जाती है। जिन लोगों ने सरिया सस्ता होने के इंतजार में निर्माण टाला था, उनके लिए अब बजट बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है।

रोज बदलते हैं सरिया के दाम

सरिया के रेट रोजाना बदलते रहते हैं। अपने शहर के लेटेस्ट टीएमटी सरिया रेट जानने के लिए ayronmart.com वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है। यहां दिखाई जाने वाली कीमतों में 18 प्रतिशत जीएसटी शामिल नहीं होता, जीएसटी जुड़ने के बाद वास्तविक कीमत और बढ़ जाती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद