देश

महाराष्ट्र चुनाव से पहले मुझे बलि का बकरा बनाया गया: मानहानि मामले पर संजय राउत

संजय राउत ने कहा, "अगर मैंने यह कहा तो मैंने किस प्रकार किसी को बदनाम किया? सब कुछ रिकॉर्ड में है। मीरा भयंदर नगर निगम की रिपोर्ट भी है। मैंने केवल यह पूछा कि क्या भ्रष्टाचार हुआ है?’’

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत फोटोः सोशल मीडिया

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दावा किया कि उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है और वह इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देंगे।

मुंबई की एक अदालत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया द्वारा दायर मानहानि मामले में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत को 15 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई। बाद में अदालत ने सजा को 30 दिन के लिए टाल दिया और राज्यसभा सदस्य को उनकी अर्जी पर जमानत दे दी।

Published: undefined

राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में सवाल किया कि जब प्रधानमंत्री देश के प्रधान न्यायाधीश के आवास पर मोदक खाने जाते हैं तो भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने वाले उनके जैसे लोगों को कैसे न्याय मिलेगा?

वह पिछले दिनों गणेश उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के आवास पर जाने का जिक्र कर रहे थे।

Published: undefined

मेधा सोमैया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राउत ने उनके और उनके पति के खिलाफ निराधार तथा पूरी तरह से मानहानिकारक आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि राउत ने उन पर मीरा भयंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। राउत ने कहा, "महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनावों के कारण मुझे बलि का बकरा बनाया गया है।"

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि उन्होंने रेखांकित किया था कि किरीट सोमैया से जुड़े संगठन युवक प्रतिष्ठान के जरिए मीरा भयंदर में कुछ काम हुआ था और उसमें अनियमितताएं थीं।

उन्होंने दावा किया कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने भी मामले की जांच की मांग की थी और राज्य विधानसभा में इस पर कुछ चर्चा भी हुई थी।

Published: undefined

राउत ने कहा, "अगर मैंने यह कहा तो मैंने किस प्रकार किसी को बदनाम किया? सब कुछ रिकॉर्ड में है। मीरा भयंदर नगर निगम की रिपोर्ट भी है। मैंने केवल यह पूछा कि क्या भ्रष्टाचार हुआ है?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन देश की पूरी न्यायपालिका ऊपर से नीचे तक आरएसएस से प्रभावित है। मैं सत्र अदालत में अपील करूंगा और लोगों को बताऊंगा कि किस प्रकार हमारे साथ अन्याय हुआ है।"

अदालत ने राउत को मानहानि मामले में दोषी ठहराया और उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...