देश

फ्रांस से 5 राफेल फाइटर प्लेन रवाना, 29 जुलाई को पहुंचेंगे भारत, सिर्फ यहां होगा पड़ाव

लद्दाख में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध के बीच फ्रांस ने प्रथम पांच राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना कर दिए हैं, जो 29 जुलाई को भारत पहुंचने वाले हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लद्दाख में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध के बीच फ्रांस ने प्रथम पांच राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना कर दिए हैं, जो 29 जुलाई को भारत पहुंचने वाले हैं। फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि इस कदम ने भारत को अपनी वायु शक्ति और रक्षा तैयारियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण कदम उठाने में सक्षम बनाया है। फ्रांसीसी दूतावास ने कहा कि यह मजबूत और बढ़ते भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग में एक नया मील का पत्थर है।

दसॉ द्वारा निर्मित, राफेल लड़ाकू विमानों ने सोमवार को फ्रांस के बोडरे में मेरिनैक एयरबेस से भारत के लिए उड़ान भरी। फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ राफेल जेट को रवाना करने की रवानगी के मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा, "लंबे समय से प्रतीक्षित और राफेल के दो स्क्वाड्रन भारतीय वायुसेना और भारत की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करेंगे।"

अशरफ ने भारतीय वायुसेना के पायलटों से मुलाकात की और उन्हें दुनिया के सबसे उन्नत और शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में से एक को उड़ाने वाले पहले भारतीय पायलट बनने पर बधाई दी। अशरफ ने सहयोग देने के लिए फ्रांसीसी वायुसेना को और जारी महामारी संकट के बावजूद विमान को समय पर पहुंचाने के लिए दसॉ को धन्यवाद दिया।

विमान फ्रांस से भारत के बीच लगभग 7000 किलोमीटर की दूरी को तय करेगा और ईंधन भराने के लिए बस एक पड़ाव संयुक्त अरब अमीरात में रुकेगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दतिया में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, गुजरात की मंजलपुर सीट पर BJP की जीत

  • ,
  • ट्रंप के 'अप्रत्यक्ष वार्ता' वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय बोला- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश से आफत: उफनती नदी में बहने से एक लापता, 80 सड़कें बंद, देहरादून-बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट'

  • ,
  • नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास के बाहर एथनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में

  • ,
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 10वें राउंड तक 10 हजार वोट की बढ़त, BJP पिछड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न