देश

आईआईपीएम के डायरेक्टर अरिंदम चौधरी 23 करोड़ की टैक्स चोरी में गिरफ्तार

आईआईपीएम के डायरेक्टर अरिंदम चौधरी को 23 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

भारतीय योजना एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईपीएम) के निदेशक अरिंदम चौधरी को केंद्रीय मूल्य संवर्धित कर (सीईएनवैट) का लगभग 23 करोड़ रुपये का सर्विस टैक्स क्रेडिट न चुकाने पर सीजीएसटी दक्षिणी दिल्ली आयुक्तालय ने गिरफ्तार करवाया है। चौधरी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

चौधरी वित्त अधिनियम की धारा 89 के तहत लगाए गए आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनके सहकर्मी, आईआईपीएम के दूसरे निदेशक गुरुदास मलिक ठाकुर को भी समान अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चौधरी और उनकी दिल्ली स्थित कंपनी व अन्य शहरों तथा विदेशों में स्थित उनकी संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है। वह वित्तीय अनियमिताओं के ऐसे ही कई मामलों में सुर्खियों में आते रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला