
देशभर में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, झारखंड और केरल समेत 15 राज्यों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।
Published: undefined
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 1 से 6 जुलाई तक मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 2 जुलाई को तापमान में और कमी आ सकती है, जबकि 3, 4, 5 और 6 जुलाई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Published: undefined
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज और सोनभद्र जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और अररिया में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।
झारखंड के बोकारो, चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, पश्चिम सिंहभूमि, पूर्वी सिंहभूमि, रामगढ़, रांची, सरायकेला और सिमडेगा में भी तेज बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
Published: undefined
राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर और नागौर में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जयपुर में 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश के बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जशपुर और सुकमा जिलों में भी तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी गई है।
Published: undefined
उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर के अलावा चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।
गुजरात के अमरेली, आणंद, भरूच, भावनगर, दादरा और नगर हवेली, दमन, नवसारी, सूरत, वडोदरा और वलसाड में भी खराब मौसम का अनुमान है। महाराष्ट्र के नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं केरल के अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोल्लम, कोट्टायम, पथानामथिट्टा और त्रिशूर जिलों में भी तेज बारिश और खराब मौसम की आशंका जताई गई है।
Published: undefined
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों के नीचे खड़े न हों। यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी जरूर लें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined