देश

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश ने फहराया तिरंगा, 20 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा

बिहार में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य में मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य में मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। झंडोतोलन के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए 10 लाख नौकरी और 20 लाख लोगों को रोज़गार देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को नौकरी और रोजगार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और गौर सरकार तौर पर भी राज्य के 20 लाख लोगों को रोजगार मिलनी चाहिए और उसके लिए हमलोग पूरी तरह से लगेंगे।

झंडोतोलन के पूर्व मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्य के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

इसके पहले मुख्यमंत्री ने पटना के कारगिल चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्वाधीनता दिवस को लेकर पूरे बिहार में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!