देश

पिछले 10 वर्षों में बीजेपी न तो धर्मनिरपेक्ष रही न ही सभ्य, कपिल सिब्बल बोले- भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश...

कपिल सिब्बल ने कहा, यूसीसी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके बिना देश प्रगति नहीं कर सकता और कहा कि जब कोई सभी को साथ लेकर चलेगा तो देश प्रगति करेगा।

हेराल्ड हाऊस में पत्रकारों से बात करते हुए कपिल सिब्बल / फोटो : कौमी आवाज
हेराल्ड हाऊस में पत्रकारों से बात करते हुए कपिल सिब्बल / फोटो : कौमी आवाज 

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता’’ वाली टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पिछले 10 वर्षों में न तो धर्मनिरपेक्ष रही है और न ही सभ्य।

निर्दलीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एक धर्मनिरपेक्ष और सभ्य देश समय की जरूरत है।

Published: undefined

मोदी की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए सिब्बल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इस देश में एक धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता...सांप्रदायिक नागरिक संहिता के तहत 75 साल बिताए। पिछले 10 वर्षों में, बीजेपी न तो 'धर्मनिरपेक्ष' रही है और न ही सभ्य।’’

Published: undefined

उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से अपने भाषण में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की बात की थी, लेकिन यह नहीं बताया कि वह किस कानून के बारे में बात कर रहे थे।

Published: undefined

उनके मुताबिक, भारत का संविधान कहता है कि यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है और बीजेपी को न केवल अपने भाषणों में बल्कि कार्यों में भी धर्मनिरपेक्षता अपनानी चाहिए।

सिब्बल ने कहा, यूसीसी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके बिना देश प्रगति नहीं कर सकता और कहा कि जब कोई सभी को साथ लेकर चलेगा तो देश प्रगति करेगा।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन