देश

मुंबई में खेला जाएगा आखिरी टी-20 मैच, श्रीलंका को सीरीज 3-0 से हराने के लिए उतरेगी टीम इंडिया

पहले दो मैचों में श्रीलंका को एकतरफा मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें 24 दिसंबर को होने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीत सीरीज 3-0 से अपने नाम करने पर होगी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा

पहले दो मैचों में श्रीलंका को एकतरफा मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें 24 दिसंबर को होने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीत सीरीज 3-0 से अपने नाम करने पर होगी। वहीं श्रीलंका आखिरी मैच को जीतकर दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमें यहां के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

भारत ने पहले मैच में 93 रनों से जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे मैच में 88 रनों से श्रीलंका को हराया था।

टीम की बल्लेबाजी दोनों मैचों में शानदार रही है। लोकेश राहुल ने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़े हैं, जबकि रोहित शर्मा ने पिछले मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली थी। इन दोनों को टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर से अच्छा समर्थन मिल सकता है।

वहीं गेंदबाजी में भारत की ताकत कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हैं। इन दोनों ने वनडे और टी-20 सीरीज में श्रीलंकाई बल्लेबाजों के विकेट पर टिकने नहीं दिया है। दूसरे मैच में भी जब श्रीलंकाई बल्लेबाज रनों की बरसात कर रहे थे, तभी इन दोनों ने श्रीलंकाई टीम के लगातार विकेट लेकर उसे रोक दिया था। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर निगाहें रहेंगी।

भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा बैंच पर बैठे बासिल थंपी, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका दे सकते हैं।

वहीं श्रीलंका के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां हैं। तीसरे मैच से पहले उसे झटका लगा है। टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। दूसरे मैच में वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। बल्लेबाजी में उसकी पूरी उम्मीदें उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला और कुशल परेरा पर होंगी। गेंदबाजी श्रीलंका की सबसे कमजोर कड़ी रही है जो अभी तक बिल्कुल भी प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। कप्तान होने के साथ-साथ थिसारा परेरा पर गेंदबाजी आक्रमण को भी सुधारने की जिम्मेदारी है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट।

श्रीलंका: थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, दासुन शनका, चाटुरंगा डी सिल्वा, सचिथ पाथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो, दुशमंथा चामीरा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!