देश

मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें देशभर का हाल

देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। IMD ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और 70 किमी/घंटा तक हवाओं का अलर्ट जारी किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

देशभर में बेमौसम बारिश से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर और पूर्वी भारत में ज्यादा असर

मौसम का असर सबसे ज्यादा उत्तर भारत और पूर्वी भारत में देखने को मिलेगा। किसानों को खुले में न जाने की सलाह दी गई है, जबकि पहाड़ी राज्यों में यात्रा की योजना बना रहे लोगों से पहले मौसम अपडेट देखने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश में 1 से 3 अप्रैल के बीच मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, बदायूं, संभल, बिजनौर, एटा और मैनपुरी में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार में 1 और 6 अप्रैल को पटना, चंपारण, गया, मुजफ्फरपुर, रोहतास, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

पहाड़ी और उत्तर-पश्चिम राज्यों का हाल

उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के बीच नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत में भारी बारिश के साथ 70 किमी/घंटा तक हवा चल सकती है।

हरियाणा (1-2 अप्रैल) के सोनीपत, गुरुग्राम, कैथल, पानीपत, यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा के साथ बारिश होगी।

पंजाब में 1-2 अप्रैल को चंडीगढ़, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, रूपनगर, सास नगर, होशियारपुर, जालंधर और हमीरपुर में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश में 3-4 अप्रैल को शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा में मध्यम बारिश और 40 किमी/घंटा की हवा चलने की संभावना है।

राजस्थान, मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में भी असर

राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल के बीच जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर, चुरू, झुंझुनू, धौलपुर और सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की तेज हवा चलेगी।

मध्य प्रदेश में 1-2 अप्रैल को भोपाल, दतिया, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, ग्वालियर और सागर में 50 किमी/घंटा की हवा के साथ बारिश का अनुमान है।

पूर्वी भारत में बिहार के साथ झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी असर दिखेगा। 1 और 4 अप्रैल को झारखंड और ओडिशा में 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। वहीं 1 अप्रैल को ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ आंधी (70 किमी/घंटा तक) चल सकती है।

मध्य और पश्चिम भारत के लिए चेतावनी

मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश और 30-50 किमी/घंटा की हवाएं चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1-2 अप्रैल के दौरान ओलावृष्टि और 70 किमी/घंटा तक के झोंकों के साथ आंधी आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 2-3 अप्रैल को गुजरात में गरज, बिजली और 30-50 किमी/घंटा की हवा चलेगी। वहीं 1 से 3 अप्रैल के बीच तटीय महाराष्ट्र में बिजली गिरने की आशंका है, जबकि 4 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 70 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं के साथ आंधी आ सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: गांगुली 'ICC हॉल ऑफ फेम' में शामिल और मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

  • ,
  • सड़कें या समंदर? लगातार बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का हुआ बुरा हाल, स्कूल, दफ्तर और अंडरपास सब पानी-पानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस का PM मोदी पर सीधा हमला, पूछा- पीएम बताएं इस 'महापाप' में उनकी क्या भूमिका है?

  • ,
  • सिनेजीवन: राम कपूर का उम्र के भेदभाव को लेकर छलका दर्द और करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई