देश

एमएस धोनी कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में लेंगे हिस्सा! श्रीनगर के इस हिस्से में होगी तैनाती

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज से जम्मू-कश्मीर में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। धोनी को भारतीय सेना ने मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से नवाजा है। धोनी कश्मीर में उग्रवादियों के खिलाफ आतंकवाद रोधी अभियान चलाने वाले विक्टर फोर्स के साथ 15 दिन की ड्यूटी करेंगे

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज से जम्मू-कश्मीर में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। धोनी को भारतीय सेना ने मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से नवाजा है। धोनी कश्मीर में उग्रवादियों के खिलाफ आतंकवाद रोधी अभियान चलाने वाले विक्टर फोर्स के साथ 15 दिन की ड्यूटी करेंगे। इस दौरान धोनी आम सैनिक की तरह गश्त, गार्ड और पोस्ट डयूटी पर दूसरे सैनिकों के साथ रहेंगे। इस दौरान माही पैरा कमांडो की वटालियन में 15 दिन अपनी ड्यूटी करेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी धोनी सेना के साथ ही रहेंगे।

Published: 31 Jul 2019, 11:31 AM IST

इसके बाद वो ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरू चले जाएंगे। कश्मीर में इन 15 दिनों के दौरान धोनी आतंकवाद प्रभावित इलाकों में 19 किलो का साजोसामान अपने साथ लेकर चलेंगे। इस दौरान धोनी अफसरों के साथ नहीं बल्कि 60 सैनिकों के साथ अपनी बैरक में रहेंगे।

Published: 31 Jul 2019, 11:31 AM IST

दैनिक भाष्कर की खबर के मुताबिक एमएस धोनी जिस बटालियन में तैनात होंगे वो मिले-जुले सैनिकों का यूनिट है। वहां देश के हर इलाके से आए करीब 700 जवाब तैनात हैं। धोनी इनमें से ऑफिसर्स नहीं बल्कि 50-60 सैनिकों के साथ रहेंगे। ये धोनी ने खुद ही फैसला किया है। उन्हें एके-47, राइफल, बुलेटप्रुफ जैकेट और ग्रेनेड भी दिए जाएंगे। इन तमाम साजो सामान का वजन करीब 19 किलो होगा जिसके साथ धोनी गश्त करते नजर आएंगे।

Published: 31 Jul 2019, 11:31 AM IST

इसके अलावा माही गार्ड ड्यूटी भी करते नजर आएंगे जो 4-4 घंटे की दो शिफ्ट में होती है। वहीं, पोस्ट ड्यूटी में भी धोनी को रहना पड़ सकता है, जहां बिना पलक झपकाए बंकर में खड़े रहना पड़ता है। ऐसा 2-2 घंटे की ड्यूटी में तीन बार होता है। बता दें कि 2011 के वर्ल्ड कप जीत के बाद सेना की टेरिटोरियल आर्मी में धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल का पद मिला था।

Published: 31 Jul 2019, 11:31 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 31 Jul 2019, 11:31 AM IST