
भारत ने बुधवार को एक परामर्श जारी कर अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है, जहां सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों पर की जा रही कार्रवाई के कारण स्थिति बेहद बिगड़ गई है। ईरान में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक नए परामर्श में कहा, ‘‘ईरान में मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को फिर से सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक इस्लामिक गणराज्य ईरान की यात्रा करने से बचें।’’
Published: undefined
इस बीच ईरान में भारत के दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ईरान में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में लिखा है कि भारत सरकार की 5 जनवरी 2025 को जारी की गई एडवाइजरी को जारी रखते हुए, और ईरान में बदलते हालात को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं (स्टूडेंट, तीर्थयात्री, बिजनेस करने वाले और टूरिस्ट) उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कमर्शियल फ्लाइट समेत ट्रांसपोर्ट के मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें।
Published: undefined
भारतीय एंबेसी ने कहा, "यह दोहराया जाता है कि सभी भारतीय नागरिकों और पीआईओ को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखनी चाहिए।" भारतीय दूतावास ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट, जिसमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, अपने पास रखें। इस बारे में किसी भी मदद के लिए वे भारतीय दूतावास से संपर्क करें।
Published: undefined
भारतीय दूतावास की इमरजेंसी कॉन्टैक्ट हेल्पलाइन नीचे दी गई है : मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359. ईमेल: कॉन्स.तेहरान@एमईए.गॉव.इन ईरान में रहने वाले सभी भारतीयों से अपील है कि जिन्होंने भारतीय दूतावास में रजिस्टर नहीं किया है वे इस लिंक (https://www.meaers.com/request/home) पर जाकर रजिस्टर करें। यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अगर कोई भारतीय नागरिक ईरान में इंटरनेट की दिक्कतों की वजह से रजिस्टर नहीं कर पाता है, तो भारत में उनके परिवारों से अपील है कि वे रजिस्टर करें।
Published: undefined
ईरानी मुद्रा रियाल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरने के बाद पिछले महीने तेहरान में प्रदर्शन शुरू हुए। तब से ये प्रदर्शन सभी 31 प्रांतों में फैल चुके हैं, और आर्थिक संकट के खिलाफ शुरू होकर ये आंदोलन राजनीतिक परिवर्तन की मांग में तब्दील हो गए हैं। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान में पिछले कुछ दिनों में देशव्यापी प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,500 से अधिक हो गई है।
इस बीच ईरान सरकार ने इन आंदोलनों के पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ बताया है।ईरान में हो रहे प्रदर्शनों से पश्चिम एशिया में भी व्यापक तनाव पैदा हो गया है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों पर क्रूर कार्रवाई के खिलाफ तेहरान को चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ‘‘मदद पहुंचने वाली है।’’
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined