
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान से बवाल मच गया है। उन्होंने हाल ही में एक चुनावी सभा में बीजेपी सांसद 'हेमा मालिनी तक को दतिया में नचवाने' की बात कह दी। उनके इस बयान पर कांग्रेस हमलावर है। इसे महिलाओं का अपमान करार दिया है।
Published: undefined
दरअसल, सोशल मीडिया पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वे दतिया की विकास गाथा का जिक्र कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मेरे दतिया ने उड़ान भरी तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर हेमा मालिनी तक को नचवा दिया।
Published: undefined
इस वीडियो को टैग करते हुए एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पियूष बबेले ने लिखा है कि यह मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हैं। बीजेपी सांसद ड्रीम गर्ल हेमा को नचवाने की बात कह रहे हैं। महिलाओं का अपमान ही बीजेपी की पहचान है।
Published: undefined
इसी पर दिग्विजय सिंह ने भी लिखा है सरकारी बीजेपी के माननीय मंत्री जी का महिलाओं को लेकर वास्तविक ओछापन भी सुनें, जो अपने दल की नेता को भी नहीं बख्शते।
Published: undefined
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined