देश

अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका ने गृह मंत्री को खून से लिखा खत, कहा- निर्भया के दोषियों को मैं दूंगी फांसी, दें मौका

तिहाड़ जेल में निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने की तैयारी चल है। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में जहां तिहाड़ जेल नंबर-3 में मौजूद फांसी-घर की साफ-सफाई के बाद उसकी सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। जल्द ही फांसी दी जा सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

निर्भया गैंगरेप के दोषियों को पूरे देश में फांसी दिए जाने की मांग तेज होने लगी है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने का बड़ा बयान आया है। शूटर वर्तिका सिंह ने यह मांग की है कि निर्भया के चारों दोषियों को एक महिला द्वारा फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने खून से गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने यह मांग की कि निर्भया के दोषियों को मैं फांसी देना चाहती हूं। उन्होंने लिखा है, “मेरे द्वारा निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने से पूरे देश में एक संदेश जाएगा कि एक महिला भी फांसी दे सकती है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि महिला कलाकार और सांसद मेरा समर्थन करें। मुझे उम्मीद है कि इससे समाज में बदलाव आएगा।”

उधर, खबर है कि तिहाड़ जेल में निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने की तैयारी चल है। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में जहां तिहाड़ जेल नंबर-3 में मौजूद फांसी-घर की साफ-सफाई के बाद उसकी सुरक्षा मजबूत कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर निर्भया के मुजरिमों को फांसी चढ़ाने वाले संभावित जल्लादों में सबसे आगे चल रहे उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर निवासी पुश्तैनी जल्लाद पवन कुमार को जेल अफसरों ने तमाम हिदायतें देनी शुरू कर दी हैं।

जल्लाद पवन ने शनिवार को कहा, “अब मैं मोबाइल पर या फिर मीडिया से तब तक ज्यादा बात नहीं करूंगा, जब तक निर्भया हत्याकांड के चारों दोषियों की मौत की सजा पर कोई अंतिम फैसला नहीं आ जाता।”

जल्लाद पवन ने कहा, “दरअसल मैं अब तक मीडिया से इस मुद्दे पर खुलकर बात कर रहा था। मेरी भी दिली ख्वाहिश है कि मैं ही निर्भया के हत्यारों को फांसी के फंदे पर झुलाने पहुंचूं। मामला बेहद पेंचीदा और संवेदनशील है। जब से तिहाड़ जेल प्रशासन ने बेहद गोपनीय तरीके से उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन से जल्लाद को लेकर बातचीत शुरू की है, तब से मुझ पर काफी कुछ पाबंदियां लगा दी गई हैं।”

यह पाबंदियां किसने लगाई हैं, इस सवला के जवाब में पवन ने कहा, “मेरठ जेल के अफसरों ने सलाह दी है कि मैं अब कुछ दिनों तक किसी से ज्यादा बातचीत न करूं। साथ ही भीड़-भाड़ से दूर रहूं। शहर के बाहर भी कहीं न आऊं-जाऊं। अपनी सेहत का ख्याल रखूं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'