देश

राहुल गांधी का पीएम मोदी से सवाल- सैकड़ों बेटियों का शोषण करने वाले हैवान का प्रचार क्यों किया?

राहुल गांधी ने लिखा, ‘‘कैसरगंज से कर्नाटक और उन्नाव से उत्तराखण्ड तक, बेटियों के गुनहगारों को प्रधानमंत्री का मूक समर्थन देश भर में अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है।’’

क्या मोदी के ‘राजनीतिक परिवार’ का हिस्सा होना अपराधियों के लिए ‘सुरक्षा की गारंटी’ है: राहुल गांधी
क्या मोदी के ‘राजनीतिक परिवार’ का हिस्सा होना अपराधियों के लिए ‘सुरक्षा की गारंटी’ है: राहुल गांधी फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता दल (सेक्युलर) के नेता प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और पूछा कि क्या ‘‘मोदी के राजनीतिक परिवार का हिस्सा होना अपराधियों के लिए सुरक्षा की गारंटी है’’।

पुलिस ने प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना पर रविवार को यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया।

प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पौत्र हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के आरोपों के बाद जनता दल (सेक्युलर) ने प्रज्वल को निलंबित कर दिया।

राहुल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की तरह शर्मनाक चुप्पी साध ली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा: सब कुछ जान कर भी सिर्फ वोटों के लिए उन्होंने सैकड़ों बेटियों का शोषण करने वाले हैवान का प्रचार क्यों किया? आखिर इतना बड़ा अपराधी बड़ी सहूलियत के साथ देश से फरार कैसे हो गया?’’

राहुल गांधी ने लिखा, ‘‘कैसरगंज से कर्नाटक और उन्नाव से उत्तराखण्ड तक, बेटियों के गुनहगारों को प्रधानमंत्री का मूक समर्थन देश भर में अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या मोदी के ‘राजनीतिक परिवार’ का हिस्सा होना अपराधियों के लिए ‘सुरक्षा की गारंटी’ है?’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी