देश

क्या एयर इंडिया को औने-पौने दामों में विदेशी हाथों में देना चाहती है मोदी सरकार: कांग्रेस का सवाल 

सरकार ने एयर इंडिया में 49 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी है। कांग्रेस का सवाल है कि क्या इस बहाने एयर इंडिया की लाखों करोड़ की संपत्ति बेचने की तैयारी की गई है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया मोदी सरकार ने एयर इंडिया में 49 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी है

कांग्रेस और सीपीएम ने एयर इंडिया में 49 फीसदी विनिवेश करने और सिंगल-ब्रांड के खुदरा कारोबार में सौ फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई को मंजूरी देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार को एयर इंडिया सौदे को लेकर स्पष्ट करना चाहिए कि क्या राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी की लाखों करोड़ की परिसंपत्ति और इसके रूट राइट भी निवेशक को हस्तांतरित किए गए हैं।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने जानबूझकर एयर इंडिया को एफडीआई के दायरे से बाहर रखा था, हालांकि तत्कालीन सरकार ने नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में 49 फीसदी एफडीआई की अनुमति प्रदान की थी। आनंद शर्मा ने कहा, "यह सच है कि राष्ट्रीय विमान सेवा प्रदाता कंपनी के सामने चुनौतियों हैं, लेकिन ऐसी चुनातियों अन्य एयरलाइन कपंनियों के सामने भी हैं। हमें सरकार के फैसलों की पड़ताल करनी है।"

उन्होंने कहा, "एयर इंडिया के पास देश-विदेश में लाखों करोड़ की परिसंपत्तियां हैं। सरकार को देश को बताना चाहिए है इस नीति से क्या होगा। ऐसी स्थिति पैदा न करें कि एयर इंडिया को औने-पौने के दाम बेच दिया जाए और उसके साथ इसके द्विपक्षीय रूट राइट भी चले जाएं।"

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी विदेशी विमान कंपनियों को एयर इंडिया में 49 फीसदी निवेश की मंजूरी के फैसले का जोरदार विरोध किया है। सिंगल -ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई पर भी कांग्रेस और सीपीएम ने सरकार के फैसले का विरोध किया।

आनंद शर्मा ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि इससे बहुत बदलाव आएगा, क्योंकि दुनिया के तकरीबन सभी प्रमुख ब्रांड पहले से ही यहां हैं और उनको सौ फीसदी एफडीआई की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है।"

Published: 10 Jan 2018, 11:36 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Jan 2018, 11:36 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'