देश

हैदराबाद में ISRO के वैज्ञानिक का फ्लैट में शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

मौके से पुलिस को वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार फोन नहीं मिला है। फोन गायब है। पुलिस ने इस बात की आशंका जताई है कि उनकी हत्या निजी कारणों से हुई है और इसका उनके आधिकारिक काम से कोई लेना-देना नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिग सेंटर में काम करने वाले वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार का हैदराबाद में उनके एसआर नगर स्थित फ्लैट में शव मिला। उनकी मौत की खबर तब मिली जब मंगलवार को उनके फ्लैट का दरवाजा खोला गया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने फ्लैट का दरवाज खोला। परिजन और पुलिस जब दरवाजा खोलकर अंदर गए तो एस सुरेश कुमार मृत पाए गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को एस सुरेश कुमार की हत्या का शक है।

मौके से पुलिस को उनका फोन नहीं मिला है। उनका फोन गायब है। पुलिस ने इस बात की आशंका जताई है कि उनकी हत्या निजी कारणों से हुई है और इसका उनके आधिकारिक काम से कोई लेना-देना नहीं है। उनकी पत्नी इंदिरा इंडियन बैंक की चेन्नई शाखा में प्रबंधक हैं।

पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी एस सुमति ने बताया कि सोमवार को सुरेश साढ़े पांच बजे बारिश में भीगे हुए कार्यालय से घर पहुंचे थे। मंगलवार सुबह घरेलू सहायिका को घर अंदर से बंद मिला। परिवार के सदस्यों को तब शक हुआ जब उन्होंने सुबह उनके साथ वाट्सऐप पर बातचीत नहीं की। पुलिस के मुताबिक, सुरेश का फोन बंद था। ऐसे में जब परिजनों की सुरेश से बात नहीं हुई तो वे चेन्नई से हैदराबाद के लिए रवाना हुए और वह शाम के साढ़े पांच बजे घर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा खुलने के बाद सुरेश बरामदे में पड़े मिले। अपार्टमेंट से पुलिस को कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरा देखकर संदिग्ध की पहचान में जुटी हुई है।

एस सुरेश कुमार की उम्र 56 साल थी। वे इसरो के एनआरएससी के फोटो प्रभाग में अधिकारी थे। वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार केरल के रहने थे। वे करीब 20 सालों से हैदराबाद में रह रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Oct 2019, 11:50 AM IST

  • 'यूं ही नहीं उन्हें ‘एंटायर पोलिटकल साइंस’ में MA कहा जाता है', ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर जयराम का PM पर तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • '...यही आदमी एक दिन देश का झंडा गिराने का काम करेगा', स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे का मोदी पर हमला, कई मुद्दों पर घेरा

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन