देश

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 4 आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलवामा में मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मुहम्मद संगठन के थे। आतंवादियों के मारे जाने के बाद फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। इलाके में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और उनकी तलाशी ली जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए हैं 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने हाजिन पयीन गांव को घेर लिया। सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई में यह आतंकवादी मारे गए। मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

एक सूत्र ने बताया, "जैसे ही घेराव कड़ा हुआ छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।" इलाके से मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मुहम्मद संगठन के थे। आतंवादियों के मारे जाने के बाद फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। इलाके में हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है और उनकी तलाशी ली जा रही है।

गौतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सेना द्वारा कई महीनों से आतकंवादियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। घाटी में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन ऑल आउट अभियान चला रखा है। इसके तहत घाटी में आतंकियों को ढूंढा जा रहा है और उनका खात्मा किया जा रहा है।

हालांकि, कई महीनों से चल रहे इस ऑपरेशन के बावजूद राज्य में आतंकी गतिविधियों में कोई खास कमी नहीं आई है। आए दिन राज्य में आतंकवादी हमले कर रहे हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। उधर, सीमा पर भी पाकिस्तान अनपी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर भी लगातार युद्धविराम का उल्लंघन हो रहा है, जिसमें भारतयी सुरक्षा बलों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। ऐसे में यह सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्या मौजाद केंद्र सरकार को आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ कोई और रणनीति तैयार नहीं करनी चाहिए।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Dec 2018, 10:34 AM IST

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन