देश

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान पाकिस्तानी मूल के मुन्ना लाहौरी के रूप में की गयी है। मुन्ना लाहौरी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी) बनाने में माहिर था। फिलहाल, इलाके में सेना का ऑपरेशन जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के शोपियां शहर के बोनबाजार इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने कहा, "जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के चारों ओर घेराबंदी कड़ी की गई, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए थे।" मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान पाकिस्तानी मूल के मुन्ना लाहौरी के रूप में की गयी है।

जानकारी के मुताबिक मुन्ना लाहौरी जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था, जो संगठन में भर्ती होने वाले नए आतंकियों को आईईडी बम बनाने की ट्रेनिंग देता था। मुन्ना लाहौरी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी) बनाने में माहिर था। फिलहाल, इलाके में सेना का ऑपरेशन जारी है। सेना ने इलाके की घेराबंदी की हुई है।

वहीं, शनिवार की सुबह एक अन्य घटना में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी में 57 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक राजेंद्र सिंह शहीद हो गए।

सूत्रों ने कहा, "पाकिस्तान की गोलीबारी में लांस नायक राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।"

बता दें कि 17 जुलाई को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी मारा गया था। आतंकी के पास से गोला बारूद और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?