देश

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए, झारखंड में अलर्ट जारी

निपाह वायरस के संक्रमण से मृत्यु दर बहुत अधिक होती है और इसके तेजी से फैलने की आशंका रहती है इसलिए इसके मामलों में केंद्र सरकार को तत्काल सूचना देना आवश्यक है।

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले
पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले फोटोः IANS

पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आने के बाद झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने निगरानी और जन जागरूकता को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

निपाह वायरस के संक्रमण से मृत्यु दर बहुत अधिक होती है और इसके तेजी से फैलने की आशंका रहती है इसलिए इसके मामलों में केंद्र सरकार को तत्काल सूचना देना आवश्यक है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में कड़ी निगरानी, ​​त्वरित रिपोर्टिंग प्रणाली और जन जागरूकता कार्यक्रम लागू किए जाएं ताकि लोगों को बीमारी से संबंधित लक्षणों, रोकथाम और सावधानियों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके और झारखंड में बीमारी को फैलने से रोका जा सके।’’

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा था कि उत्तर 24 परगना जिले के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली दो नर्सों में निपाह वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर केंद्र की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों पर ‘पुलिस की ज्यादती’ को लेकर संसद में सरकार को घेरेगा विपक्ष, पीएम मोदी से माफी की मांग पर रहेगा जोर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: यूपी के उन्नाव में उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंसा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

  • ,
  • बेहद केंद्रीकृत और गैर-जवाबदेह राज व्यवस्था के खिलाफ उठ खड़े हुए आंदोलन हमारी साझी विरासत के रखवाले

  • ,
  • मुंबई की तिरंगा रैली में उद्धव ठाकरे बोले- देशभक्तों ने अंधभक्तों को हराया, छात्रों ने लिखा स्वर्णिम अध्याय

  • ,
  • तेजस्वी का सम्राट सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों के केस लो वापस, वरना आंदोलन, तेज प्रताप को जेल भेजना तानाशाही