
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बड़े बदलाव किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को नया राज्य इकाई प्रमुख नियुक्त किया।
Published: undefined
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी. वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा, ''पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के योगदान की सराहना करती है।''
Published: undefined
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने उमंग सिंघार को सीएलपी लीडर और हेमंत कटारे को उपनेता मध्य प्रदेश की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
Published: undefined
वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत को विधायक दल का नियुक्त किया है। वह पिछली विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष थे। वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पद पर बनाए रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined