देश

जम्मू-कश्मीर: घाटी में भेजी गई सुरक्षा बलों की 100 कंपनियां, अलगाववादी नेता यानिस मलिक गिरफ्तार 

घाटी में लगातार आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। अब तक अलग-अलग ऑपरेशन में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद समेत कई दूसरे संगठनों के आतंकवादियों को मार गिराया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और चाकचौबंद कर दी गई है। खबरों के मुतबाकि, बड़े पैमाने पर अर्धसैनिक बलों को घाटी में भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गृह मंत्रालय ने अर्द्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों को घाटी में भेजा है। इसमें सीआरपीएफ की 35, बीएसएफ की 35, एसएसबी की 10 और आईटीबीपी की 10 कंपनियां शामिल हैं।

वहीं शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों के बड़े नेता यासीन मलिक को गिरफ्तार किया गया था। यासीन मलिक जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट का प्रमुख है। खबरों के अनुसार, घाटी में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इससे पहले 21 फरवरी को 18 हुर्रियत नेताओं और 160 राजनीतिज्ञों को दी गई सुरक्षा वापस ले ली थी। पुलवामा हमले के बाद सख्त कदम उठाते हुए 22 अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा भी वापस हो ले ली गई थी।

घाटी में लगातार आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। अब तक अलग-अलग ऑपरेशन में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद समेत कई दूसरे संगठनों के आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलवामा के पिंगलेना गांव में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कामरान उर्फ गाजी राशिद समेत तीन आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों ने दावा किया था कि कामरान वही आतंकी था, जिसने 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रची थी। 17 फरवरी को यह मुठभेड़ शुरू हुआ था और करीब 18 घंटे बाद 18 फरवरी को यह मुठभेड़ खत्म हुआ था। वहीं इस कार्रवाई में एक मेजर समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीआईजी रैंक के अधिकारी और सेना के एक ब्रिगेडियर भी घायल हुए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल