देश

मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड को लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

जूनियर डॉक्टर का आरोप है कि सरकार द्वारा घोषित इस स्टाइपेंड का उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें लंबित एरियर्स भी नहीं मिला है। लिहाजा, उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मध्य प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर डॉक्टर सरकार द्वारा घोषित नया स्टाइपेंड न मिलने पर हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है क्योंकि इस हड़ताल से ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। वहीं आवश्यक ऑपरेशन किए जा रहे हैं। 

Published: undefined

राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय में लगभग आठ हजार जूनियर डॉक्टर को राज्य सरकार ने अप्रैल 2025 से उन्हें नया स्टाइपेंड देने का ऐलान किया था। जूनियर डॉक्टर का आरोप है कि सरकार द्वारा घोषित इस स्टाइपेंड का उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें लंबित एरियर्स भी नहीं मिला है। लिहाजा, उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

Published: undefined

जूनियर डॉक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि उनकी ओर से लगातार सरकार से पूर्व से घोषित इस स्टाइपेंड देने का आग्रह किया जा रहा था, मगर सरकार की ओर से उनकी मांगों को अनसुना किया गया।

Published: undefined

इसी के चलते उन्होंने रविवार को मार्च निकाला था और सरकार को चेतावनी भी दी थी, उसके बावजूद उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया, और अब वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बताया गया है कि मरीजों का ध्यान रखते हुए जूनियर डॉक्टर ने इमरजेंसी ऑपरेशन में किसी भी तरह का अवरोध पैदा नहीं किया है, जबकि सामान्य ऑपरेशन रोक दिए गए हैं और ओपीडी में भी उपचार नहीं हो रहा है।

Published: undefined

हड़ताल को रेजिडेंट डॉक्टर और अन्य का पूरा समर्थन हासिल है। दूसरी ओर, सरकार की ओर से हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर से संवाद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भोपाल से बाहर हैं और संभावना इस बात की जताई जा रही है कि हड़ताली डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से उनकी जबलपुर में मुलाकात हो सकती है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined