देश

जस्टिस बोबडे हो सकते हैं देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, CJI गोगोई ने की सिफारिश, उनके बारे में जानें

जस्टिस बोबडे साल 1978 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र से जुड़े। काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में वकालत की प्रैक्टिस की। बॉम्बे हाई कोर्ट में साल 2000 में उन्होंने एडिशनल जज का पद संभाला।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जस्टिस एस.ए.बोबडे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश हो सकते हैं। देश के मौजूदा चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने बाद इस पद के लिए न्यायमूर्ति एस.ए.बोबडे के नाम की सिफारिश कर दी है। जस्टिस गोगोई अगले महीने 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने केंद्र सरकार को अगले चीफ जस्टिस का नाम सुझाया है। जस्टिस बोबडे मौजूदा समय में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई करने वाली पीठ का हिस्सा हैं। वे कई बड़े केस के फैसलों में शामिल रहे हैं।

जस्टिस एस.ए.बोबडे का पूरा नाम अरविंद शरद बोबडे है। उनका जन्म 24 अप्रैल, 1956 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उन्होंने नागपुर यूनिवसिर्टी से बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल की थी।

जस्टिस बोबडे साल 1978 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र से जुड़े। काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में वकालत की प्रैक्टिस की। बॉम्बे हाई कोर्ट में साल 2000 में उन्होंने एडिशनल जज का पद संभाला। इसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया।

जस्टिस बोबडे 18 नवंबर को चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले सकते हैं। जस्टिस रंजन गोगई द्वारा सिफारिश किए जाने के बाद केंद्र सरकार की ओर से जस्टिस बोबडे को चीफ जस्टिस का पद सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जस्टिस बोबडे 2013 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे। वे 23 अप्रैल, 2021 को रिटायर हो जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का हंगामा, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' और 'अमित शाह सदन में आओ' के लगे नारे , सदन 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • असम में बाढ़ से हालात गंभीर, अब तक 100 लोगों की मौत, 1.4 लाख लोग प्रभावित, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कई नदियां

  • ,
  • संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर अमित शाह से मांगा जवाब

  • ,
  • मध्य प्रदेश में बारिश से बढ़ी मुश्किलें, भोपाल-डिंडोरी समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी