देश

करगिल विजय दिवस: आज ही के दिन मिली थी पाकिस्तान को शिकस्त, पढ़िए कब क्या हुआ था

आज विजय दिवस है। आज ही के दिन 19 साल पहले भारत ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई थी। इसीलिए 26 जुलाई हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। करीब दो महीने चला करगिल युद्ध 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ था।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी की ऐसी मिसाल है जिस पर देश को गर्व है। हाड़ कंपाती सर्दी में करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में देश ने अपने 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को खोया था, जबकि 1300 से ज्यादा देश के लिए लड़ते हुए जख्मी हुए थे।

पाकिस्तान ने इस जंग की शुरूआत 3 मई 1999 को करते हुए कारगिल की ऊंची पहाडि़यों पर 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ की थी और वहां कब्जा जमा लिया था। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन विजय चलाया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद जहां भी पाकिस्तान ने कब्जा किया था, वहां बम गिराए गए। इसके अलावा मिग-29 की सहायता से पाकिस्तान के कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से हमला किया गया।

करगिल युद्ध में बड़ी तादाद में रॉकेट और बम का इस्तेमाल किया गया। लड़ाई के दौरान करीब ढाई लाख गोले दागे गए, 5,000 से ज्यादा बम फायर करने के लिए 300 से ज्यादा मोर्टार, तोपों और रॉकेट का इस्तेमाल किया गया। कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद करगिल युद्ध ही ऐसा युद्ध था जिसमें दुश्मन देश की सेना पर इतनी बड़ी संख्या में बमबारी की गई थी।

इन तारीखों में देखें करगिल युद्ध में कब क्या हुआ:

  • 3 May,1999 : एक बकरवाल (चरवाहे) ने भारतीय सेना को कारगिल में पाकिस्तान सेना द्वारा घुसपैठ कर कब्जा जमाने की सूचनी दी।
  • 5 May : भारतीय सेना की पेट्रोलिंग टीम जानकारी लेने कारगिल पहुंची तो पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में लेकर उनमें से 5 की हत्या कर दी।
  • 9 May : पाकिस्तानियों की गोलाबारी से भारतीय सेना का कारगिल में मौजूद गोला बारूद का भंडार नष्ट हो गया।
  • 10 May : पहली बार लद्दाख का प्रवेश द्वार यानी द्रास, काकसार और मुश्कोह सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखा गया।
  • 26 May : भारतीय वायुसेना को कार्यवाही के लिए आदेश दिया गया।
  • 27 May : कार्यवाही में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया।
  • 28 May : एक मिग-17 हैलीकॉप्टर पाकिस्तान की तोप की जद में आ गया। इसमें चार भारतीय फौजी शहीद हुए।
  • 1 June : एनएच- 1A पर पकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की गई।
  • 5 June : पाकिस्तानी रेंजर्स से मिले कागजातों को भारतीय सेना ने अखबारों के लिए जरी किया, जिसमें पाकिस्तानी रेंजर्स के मौजूद होने का सबूत था।
  • 6 June : भारतीय सेना ने पूरी ताकत से जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी।
  • 9 June : बाल्टिक क्षेत्र की 2 अग्रिम चौकियों पर भारतीय सेना ने फिर से कब्जा जमा लिया।
  • 11 June : भारत ने जनरल परवेज मुशर्रफ और आर्मी चीफ लेफ्टीनेंट जनरल अजीज खान से बातचीत का रिकॉर्डिंग जारी की, जिससे साफ हुआ कि इस घुसपैठ में पाकिस्तानी सेना का हाथ है।
  • 13 June : भारतीय सेना ने द्रास सेक्टर में तोलिंग पर कब्जा कर लिया।
  • 15 June : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल किलिंटन ने परवेज मुशर्रफ से फोन पर कहा कि वह अपनी सेना को कारगिल सेक्टर से बहार बुला लें।
  • 29 June : भारतीय सेना ने टाइगर हिल के नजदीक दो महत्त्वपूर्ण चौकियों पोइंट 5060 और पोइंट 5100 पर फिर से कब्जा कर लिया।
  • 2 July : भारतीय सेना ने कारगिल पर तीन तरफ से हमला बोल दिया।
  • 4 July : भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर दोबारा कब्जा हासिल कर लिया।
  • 5 July : भारतीय सेना ने द्रास सेक्टर पर अपना कब्जा हासिल किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बिल किलिंटन को बताया कि वह कारगिल से अपनी सेना को हटा रहे हैं।
  • 7 July : भारतीय सेना ने बटालिक में जुबर हिल पर कब्जा पा लिया।
  • 11 July : पाकिस्तानी रेंजर्स ने बटालिक से भागना शुरू कर दिया।
  • 14 July : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ऑपरेशन विजय की जीत की घोषणा कर दी।
  • 26 July : पीएम ने इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाए जाने का किया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...