देश

कश्मीर में टारगेट किलिंग से दहशत में कश्मीरी पंडित, कल से घाटी से करेंगे सामूहिक पलायन

इन सब घटनाओं से डरे अब कश्मीरी पंडितों ने घाटी से सामूहिक पलायन करने का ऐलान किया है। कल (3 जून) कश्मीरी पंडित घाटी से एक साथ पलायन करेंगे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कश्मीर घाटी में रहे रहे हिंदू खौफ में जी रहे हैं। हर दिन टारगेट किलिंग की घटनाओं ने उन्हें अंदर से हिला दिया है। गुरुवार को भी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आतंकियों ने एक हिंदू बैंक मैनेजर को गोलियों से भून दिया। घाटी में इससे पहले भी कई लोगों की टारगेट किलिंग की गई। इन सब घटनाओं से डरे अब कश्मीरी पंडितों ने घाटी से सामूहिक पलायन करने का ऐलान किया है। कल (3 जून) कश्मीरी पंडित घाटी से एक साथ पलायन करेंगे।

इससे पहले कश्मीरी पंडितों ने घाटी में हो रही हत्यों को लेकर आपात बैठक बुलाई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कश्मीरी पंडितों ने घाटी में चल रहे प्रदर्शनों को तत्काल बंद करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर से पलायन करने का भी ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि अब कश्मीर में रह रहे अल्पसंख्यकों के सामने कोई और विकल्प नहीं बचा है। इसलिए उन्हें पलायन करना होगा। बैठक में सभी लोगों से बनिहाल की नवयुग सुरंग के पास इकट्ठा होने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडित पिछले 22 दिनों से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें घाटी से सुरक्षित निकाला जाए। पिछले कई दिनों से घाटी से टारगेट किलिंग खबरें आ रही हैं। आज ही आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर पर फायरिंग की। इस हमले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई। इससे पहले 31 मई को कुलगाम में आतंकियों ने महिला टीचर रजनीबाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं 12 मई को जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी को गोली मारी। तहसील ऑफिस में घुसकर आतंकियों ने राहुल भट्ट नाम के अधिकारी को निशाना बनाया था। राहुल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: यूपीआई लेनदेन पर लगा ‘मोदी टैक्स’, प्रधानमंत्री ने अमेरिकी दबाव में समर्पण किया: कांग्रेस

  • ,
  • सावधान दिल्लीवालों! सितंबर में डराने लगे डेंगू और मलेरिया के आंकड़े, MCD ने जारी किया अलर्ट

  • ,
  • नशे के खिलाफ पंजाब कांग्रेस का शंखनाद, पायलट के नेतृत्व में चीमा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में हाहाकार, 5 महीने के निचले स्तर पर फिसला निफ्टी, सोना भी टूटा, चांदी की चाल थमी

  • ,
  • 'बुलडोजर न्याय' पर कलकत्ता HC का हथौड़ा! बिना कानूनी प्रक्रिया ढहाई इमारत, तो अब देंगे नया मकान, 10 लाख मुआवजा भी!