देश

चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, जानिए आपके राज्य में कब होंगे लोकसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। पूरे देश में सात चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी। आगे हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस चरण में कौन से राज्य के कितनी सीटों पर कब मतदान होंगे।

नवजीवन ग्राफिक्स
नवजीवन ग्राफिक्स 

चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। पूरे देश में सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को, तीसरा चरण का चुनाव 23 अप्रैल को, चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को, छठवें चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी। आगे हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस चरण में कौन से राज्य के कितनी सीटों पर कब-कब मतदान होंगे।

Published: undefined

पहले चरण में 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 20 राज्यों के 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिसमें आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर, अरुणाचल प्रदेश की दो सीट, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र 7, मणिपुर 1, मेघायल 1, मिजोरम 1, नागालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1 और लक्षद्वीप 1 सीट पर मतदान होगा।

Published: undefined

वहीं दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटें पर चुनाव होंगे। जिसमें असम के 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर 2, कर्नाटक 14, महाराष्ट्र 10, मणिपुर 1, ओडिशा 5, तमिलनाडु 39, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3 और पुद्दुचेरी 1 सीट पर वोट डाले जाएंगे।

Published: undefined

23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होगा। इस चरण में सबसे ज्यादा 115 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिसमें असम के 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7 सीटें, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 14, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5, दादर नागर हवेली 1 और दमन दीव के 1 सीट पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

Published: undefined

चौथा चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 9 राज्यों के 71 सीटों पर मतदान किया जाएगा। जिसमें बिहार के 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13 और पश्चिम बंगाल के 8 सीटों पर चुनाव होगा।

Published: undefined

6 मई को पांचवां चरणे के लिए मत डाले जाएंगे। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोड डाले जाएंगे। जिसमे बिहार के 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14 और पश्चिम बंगाल के 7 सीटों पर मतदान होंगे।

Published: undefined

छठवें चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिसमें बिहार के 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8 और दिल्ली के 7 सीटें शामिल हैं।

Published: undefined

वहीं सातवें चरण के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें बिहार के 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4 और उत्तर प्रदेश के 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined