कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 67 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
टीम इंडिया से मिले जीत के लिए 241 रनों के लक्ष्या का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को शिमरोन हेटमेयर के रूप में चौथा झटका लगा है। वेस्टइंडीज ने 11 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 103 रन बना लिए हैं। कीरोन पोलार्ड और जेसन होल्डर अभी क्रीज पर हैं।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
टीम इंडिया के 240 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ाने के बाद अब संभलती नजर आ रही है। वेस्टइंडीज ने 9 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 79 रन बना लिए हैं। कीरोन पोलार्ड (23 रन) और शिमरोन हेटमेयर (27 रन) क्रीज पर हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग, लेंडल सिमंस और निकोलस पूरन काफी सस्ते में ही पैवेलियन लौट गए।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक टी-20 मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 240 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने मैच और सीरीज जीत के लिए 241 रनों का टारगेट रखा। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 34 गेंदों में 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। कोहली ने 29 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर भड़की हिंसा के बाद गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि गुवाहाटी (असम) में आज शाम 6:15 बजे से कर्फ्यू लगाया गया है। यहां सामान्य स्थिति बहाल होने तक इसे लगाया जाएगा।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड के अलावा मणिपुर को आंतरिक लाइन परमिट (ILP) शासन का विस्तार करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी-20 की सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने टीम में दो बदलाव किए। रविंद्र जडेजा की जगह मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
अयोध्या भूमि विवाद पर 9 नवंबर को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल की गई पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी गुरुवार को विचार करेगा।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
असम में तिनसुकिया डिवीजन और लुमडिंग डिवीजन में विभिन्न संगठनों और संघों द्वारा अनिश्चितकालीन 'रेल रोको' के कारण 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 12 और 13 दिसंबर को आंशिक रूप से 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा भड़की हुई है। विरोध प्रदर्शन और हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने असम के 10 जिलों में शाम 7 बजे से 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
असम के डिब्रूगढ़ जिला मजिस्ट्रेट ने भड़की हिंसा को देखते हुए आज शाम 4 बजे से शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया है। बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ में पूर्वोतर राज्यों में हिंसा भड़की हुई है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
असम के दिसपुर में जनता भवन के पास नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा बस को आग के हवाले कर दिया।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
नागरिकता बिल के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन के चलते असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल गुवाहाटी एयरपोर्ट पर फंसे रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 20 मिनट तक विरोध प्रदर्शन की वजह से मुख्यमंत्री का काफिला बाहर नहीं निकल सका।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
निर्मोही अखाड़ा के प्रवक्ता कार्तिक चोपड़ा ने बताया कि निर्मोही अखाड़ा ने अयोध्या भूमि विवाद पर 9 नवंबर को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
पंजाब पुलिस द्वारा मोहाली में आयोजित 2 केपीएस गिल मेमोरियल लेक्चर में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमें एक शत्रुतापूर्ण पड़ोसी मिल गया है और जब तक वे बोलेंगे तब तक वे अपने ऑपरेशन जारी रखेंगे। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। यह फोर्स अब इसके लिए तैयार है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई है। कई जगहों पर हिंसक प्रर्शन हुए हैं। इस बीच कश्मीर से अर्धसैनिक बलों के असम भेजा गया है। गुवाहाटी में भारी विरोध हुआ है। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले के साथ लाठीचार्ज किया है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
प्रियंका गांधी ने पत्र के जरिए किसानों के मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, “आपकी सरकार ने अभी गन्ना मूल्य घोषित किया है। मुझे आश्चर्य हुआ कि पिछले पेराई सत्र से गन्ना मूल्य एक भी रुपये नहीं बढ़ा है। हालांकि, आपकी सरकार में खाद का दाम दोगुना हो गया, बिजली बिल में लगातार वृद्धि हुई है। निराई-गुड़ाई में मजदूरी भी बढ़ी है। किसानों की लागत बढ़ती जा रही है लेकिन उनकी फसलों का दाम नहीं बढ़ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का लगभग हजारों करोड़ रुपया भी बकाया है।”
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
आगे उन्होंने लिखा, “यही हालत धान की भी है। प्रदेश सरकार ने धान मात्र 1850 रुपया प्रति क्विंटल खरीदने की घोषणा की है। धान के किसानों की भी लागत बढ़ी है। उनको भी उचित दाम नहीं मिल रहा है। आपसे मेरा अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश का किसान संकट की घड़ी में है। उसे उसकी लागत भी नहीं मिल रही है।”
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
असम के गुवाहाटी में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
दिल्ली महिला आयोग ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि बताएं कि दिल्ली में वर्तमान में कितनी फास्ट ट्रैक अदालतें चल रही हैं।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर कहा, “महाराष्ट्र को भारत सरकार से 15558.05 करोड़ रुपये के वैध बकाया की प्रतीक्षा है।”
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने बीमार स्वास्थ्य का हवाला देते खुद से जुड़े अभद्र भाषण मामले को निर्मल से हैदराबाद स्थानांतरित करने की अपील की है। कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी बाकी है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “मध्य प्रदेश में यूरिया की उपलब्धता से संबंधित कोई समस्या नहीं है। जहां तक इसके वितरण का सवाल है, राज्य सरकार को इस पर गौर करना चाहिए और मुझे लगता है कि वे इस पर काम कर रहे हैं।”
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
हैदराबाद एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की नियुक्ति करेंगे, जो दिल्ली में बैठेंगे और घटना की जांच करेंगे।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
हैदराबाद एनकांटर पर एनएचआरसी की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर और हत्या पीड़िता के पिता ने कहा, “हम अदालत के फैसले का पालन करेंगे। आरोपी मर गए हैं, लेकिन हम अब एक कठिन जीवन जी रहे हैं।”
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर नानावती आयोग की फाइनल रिपोर्ट गुजरात विधानसभा में पेश कर दी गई है। रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (तत्कालीन मुख्यमंत्री) को क्लीन चिट दी गई है। 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस की बोगी में 58 कारसेवकों को जिंदा जलाए जाने के बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को एक और झटका लगा है। एशियाई विकास बैंक ने 2019-20 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी से घटाकर 5.1 फीसदी कर दिया है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
छत्तीसगढ़ के बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि शीर्ष माओवादी नेता रमन्ना की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्होंने बताय कि सुरक्षा बलों को दो दिन पहले सूचना मिली कि सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति के एक सदस्य की मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि हम रिपोर्ट का सत्यापन कर रहे हैं।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने स्वीडन के स्टॉकहोम कॉन्सर्ट हॉल में नोबेल पुरस्कार ग्रहण किया। अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार फ्रांस की एस्थर डुफ्लो (अभिजीत बनर्जी की पत्नी) और अमेरिका के माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश से आए दिन सरकारी स्कूल के बच्चों को दोयम दर्जे का मिड-डे मील देने की खबरें आती हैं। मिड-डे मील का उद्देश्य था बच्चों को सम्मान से पौष्टिक भोजन देना। लेकिन यूपी में बच्चों को कभी नमक रोटी, कभी पानी वाली दाल, कभी पानी वाला दूध दिया जाता है। इसका मुख्य कारण है उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार की सरकारी स्कूलों और इन बच्चों के प्रति उदासीनता।”
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के बटसी के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
झारखंड के सरायकेला में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए तबरेज अंसारी की हत्या मामले में 6 आरोपियों हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। सुनवाई के दौरान इनके वकील एके साहनी ने कोर्ट को बताया कि तबरेज अंसारी मामले में इनका नाम प्राथमिकी में नहीं है और न ही नामजद आरोपित पप्पू मंडल ने पुलिस को दिए अपने बयान में इनका नाम लिया है।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास होने के बाद आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। बिल पर दोपहर 2 बजे राज्यसभा में चर्चा शुरू होगी। सड़क से लेकर संसद तक इस बिल का विरोध जारी है। लोकसभा में बिल के पक्ष में 334 वोट पड़े थे। वहीं, बिल के विरोध में 106 वोट पड़े थे।
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Dec 2019, 7:41 AM IST