शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर भारतीय बैंकों से शत प्रतिशत मूल कर्ज राशि लौटाने की पेशकश की है। भारत को प्रत्यर्पण किए जाने के आदेश के खिलाफ लंदन की कोर्ट में अपनी याचिका पर सुनवाई के दौरान माल्या ने सीबीआई और ईडी पर परेशान करने का आरोप लगाया।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
विख्यात पर्यावरणविद् और ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ आर के पचौरी का निधन हो गया है। पचौरी 70 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को जेएनयू में एक सभा में कहा कि अगर हर राज्य में बड़ी संख्या में लोग विरोध करें और राज्य तय कर लें कि वे एनपीआर लागू नहीं करेंगे, तो एनपीआर रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्यों की भागीदारी के बिना एनपीआर नहीं लागू किया जा सकता है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कुनायैन इलाके में एक ठिकाने से सुरक्षा बलों ने 1 एके -74 राइफल, 1 मैगजीन, 1 चीनी पिस्टल, 1 पिस्टल मैगजीन बरामद किया है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
दिल्ली में करारी हार के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मान लिया है कि बीजेपी को भड़काऊ भाषण से नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी मान लिया है कि गोली मारो और भारत-पाक मैच जैसे बयानों से बीजेपी को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी है। पीटीआई के मुताबिक, अमित शाह ने कहा कि 'गोली मारो' और 'भारत-पाक मैच' जैसे बयानों ने बीजेपी को बचना चाहिए था। पार्टी नेताओं द्वारा दिए गए नफरत भरे बयानों के कारण बीजेपी को चुनावों में नुकसान उठाना पड़ा है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
सेना के चेतक हेलीकॉप्टर को गुरुवार को पंजाब के रूपनगर जिले में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे तकनीकी खामियों का हवाला दिया। एक अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर आर्मी एविएशन कॉर्प का है। वह अपने नियमित उड़ान पर था, जब पायलट ने ईंधन लीक की आशंका जताई और एयर ट्रैफिट की स्वीकृति के बाद लैंडिंग की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वपन शर्मा ने मीडिया से कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकवादी संगठन जेएम से जुड़े एक आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
कोलकाता में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का उद्घाटन किया। इस दौरान ने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले चालू हो जाएगा फूल बाग का अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अब तक 40 संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिनमें से 38 मरीजों को नकारात्मक परीक्षण किया गया है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जबकि दो मरीजों को अभी भर्ती किया है। दोनों मरीजों का रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि केरल में घातक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये तीन लोगों की हालत अब स्थिर है। दो लोगों का इलाज जारी है, जबकि एक को छुट्टी दे दी गई है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
केंद्र सरकार ने प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अमूल्य योगदान के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए प्रवासी भारतीय केंद्र, दिल्ली को सुषमा स्वराज भवन और विदेश सेवा संस्थान, दिल्ली को सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस के रूप में नामित करने का निर्णय लिया गया है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
क्रिकेट सट्टेबाज संजीव चावला को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष गुरुवार को पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से चावला के लिए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। जो कथित रूप से एक मैच फिक्सिंग रैकेट में शामिल था, जिसका 2000 में दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। उसे लंदन, ब्रिटेन में उसके प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली की अदालत में पेश किया गया था।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
दिल्ली चुनाव के बाद अब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। बिहार में दो राजनीतिक दलों- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और जनता दल-युनाइटेड (जेडीयू) के बीच चल रहे 'पोस्टर वॉर' के बीच आरजेडी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए एक नया नारा दिया है 'तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार।' आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर तेजस्वी यादव के पक्ष में 'तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार' नारे का पोस्टर जारी किया।
गौरतलब है कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आरजेडी ने इसके लिए मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के नाम घोषणा कर दी है। दूसरी बात है कि महागठबंधन में शामिल कई दल अभी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करने की बात कहते रहे हैं। इस बीच, तेजप्रताप ने यह नया नारा और पोस्टर लगाया गया है। इसके पहले भी तेजप्रताप अपने भाई तेजस्वी को अर्जुन बताते रहे हैं।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
एनसीपी चीफ शरद पवार ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि वीआईपी मूवमेंट और जनसभाओं के दौरान पुलिसवालों के लिए अच्छे इंतजाम किए जाएंगे।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
सुप्रीम कोर्ट के सभी राजनीतिक दलों को दिए निर्देश पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है, क्योंकि राजनीति में अपराध नहीं आना चाहिए।ये भी देखा गया है कि अगर किसी पर केस चल रहा है तो उसे पहले ही अपराधी मान लिया जाता है। वहीं कुछ उम्मीदवार जेल में रहकर भी चुनाव लड़ते हैं, यह गलत है।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
31 अक्टूबर 2019 को मंगलौर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान रनवे के किनारे पर हल्का नुकसान पहुंचाने के लिए डीजीसीए ने स्पाइसजेट की दुबई-मंगलौर फ्लाइट के पायलट इन कमांड एंड फर्स्ट ऑफिसर का 135 दिनों की अवधि के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को भजनपुरा में एक परिवार के 5 लोगों के मृत पाए जाने के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
गार्गी कॉलेज मामले की सीबीआई जांच के लिए वकील एमएल शर्मा दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। इससे पहले वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने के लिए कहा था। यह पूरा मामला गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ से जुड़ा है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
14 फरवरी को सुषमा स्वराज का जन्मदिन है। इस मौके पर विदेश मंत्रालय ने प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन और विदेश सेवा संस्तान का नाम बदलकर सुषमा स्वराज इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस करने का फैसला किया है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, “अभी तक की जानकारी के अनुसार, चीन में कोरोना वायरस के 48,206 केस सामने आए हैं। चीन में कोरोना वायरस के कारण 1310 मौतें हुई हैं। चीन से बाहर 28 देशों में कोरोना वायरस के 570 केस सामने आए हैं।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा, “लोग कहते हैं कि 2019 में जब मोदी जी दूसरी बार सत्ता में आए थे तो उन्होंने संविधान को माथा टेका था। 2014 में संसद के आगे सिर झुका कर वो अंदर गए थे। उन्होंने आगे कहा, “नाथूराम गोडसे ने भी पहले गांधी के पैर छुए थे, उसके बाद उन्हें गोली मारी थी।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी नेताओं की पुरानी तस्वीर शेयर कर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं बीजेपी के इन सदस्यों से सहमत हूं, जिन्होंने एलपीजी सिलेंडरों में 150 रुपये बोढ़ोतरी का विरोध किया था।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
लखनऊ की एक अदालत में क्रूड बम फेंकने पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने कहा, “मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू करने की मांग की है।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
लखनऊ की एक अदालत में क्रूड बम फेंके जाने पर ज्वाइंट कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज में देखने की कोशिश करेंगे कि किस तरह के हथियार और चीजें लेकर लोग अंदर आए थे। यह भी चेक करेंगे कि कितने लोग बिना AFC गेट से गुजरकर अंदर जाते हैं। हमलावरों में से 1-2 लोग वकील हैं और कुछ उनके साथी हैं।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
दिल्ली के मुंडका में फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी। दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक कॉलेज की छात्रा ने प्रिंसिपल और दो शिक्षकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। डीएसपी आलोक मिश्रा ने कहा, “शिकायत दर्ज कर ली गई है। अभी तक एक ही शिकायत आई है। अगर कोई अपना बयान देने के लिए आगे आना चाहता है तो आ सकता है।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
जम्मू-कश्मीर में पंच-सरपंचों के पदों पर उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, “आज से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है और यह उन सभी जगहों पर लागू होगा, जहां चुनाव हो रहे हैं। चुनाव 8 चरणों में होंगे। जम्मू डिवीजन में 4 चरणों में चुनाव होंगे। कश्मीर डिवीजन में 8 चरणों में चुनाव होंगे।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
2012 गैंगरेप पीड़िता की मां आशा देवी ने कहा, “मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि शुक्रवार को दोषी विनय दया याचिका खारिज होगी। क्योंकि 2017 से सुप्रीम कोर्ट में यह केस किसी न किसी रूप में जारी है। सुप्रीम कोर्ट के सामने यह मामला साफ है। अब पटियाला हाउस जा रहे हैं देखते हैं वहां क्या होगा।”
पटियाला कोर्ट में नया डेथ वारंट जारी करने को लेकर सोमवार को फिर सुनवाई होगी।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार को अब साफ-साफ कह देना चाहिए कि उसने तीन साल तक जनता से झूठ बोला। असल में प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। राजधानी में कचहरी में वकीलों पर बम से हमले हो रहे हैं। राजधानी से लेकर सुदूर क्षेत्र तक कोई सुरक्षित नहीं है। क्या व्यवस्था है ये?”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
राजस्थान के सीकर के मोहल्ला शेखपुरा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 13 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जयपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
मुंबई के अंधेरी ईस्ट में रोल्टा कंपनी में आग लग गई है। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
दिल्ली के मुंडका में एक स्पेयर पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
निर्भया केस में दोषी विनय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे फैसला आएगा।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
बताया जा रहा है कि लखनऊ की जिला अदालत में क्रूड बम फेंका गया है। धमाके में दो वकील घायल हुए हैं। इसके साथ ही तीन कच्चे बम बरामद किए गए हैं।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के कोर्ट में धमाका हुआ है। धमाके में कई वकीलों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में जिंदा बम भी मिले हैं। वकील संजीव लोधी को निशाना बनाकर यह हमला हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
सुष्मिता देव और अलका लांबा समेत महिला कांग्रेस के नेताओं ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महानगरों में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस की ओर से आज देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
दिल्ली चुनाव में हार के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी के बीच बैठक चल रही है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
साल 2000 में क्रिकेटर हैंसी क्रोनिए से जुड़े मैच फिक्सिंग मामले में शामिल संजीव चावला को 20 साल बाद लंदन से प्रत्यर्पित कर दिल्ली लाया गया।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के रिश्तेदारों को पीटने के आरोप पर एसएसपी अजय साहनी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जीत के बाद उनके रिश्तेदार यहां जुलूस निकाल रहे थे। एसएसपी ने कहा कि जुलूस निकालने की इजाजत नहीं थी, उन्हें पुलिस ने सिर्फ रोक था।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
सीएम येदियुरप्पा ने कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। कन्नड़ समर्थकों ने सीएम को एक ज्ञापन सौंपा। कई कन्नड़ समर्थक समूहों ने सरोजिनी महिषी रिपोर्ट राज्य में को लागू करने की मांग करते हुए आज कर्नाटक बंद का आह्वान किया है, प्राइवेट और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में कन्नड़िगों को कुछ प्रतिशत नौकरियां देने की सिफारिश की गई है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। राष्ट्रपति द्वरा खारिज दया याचिका को विनय ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
संजीव चावला जो कथित रूप से मैच फिक्सिंग रैकेट में शामिल था, जिसका भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2000 में किया था, उसे लंदन से प्रत्यर्पित कर दिल्ली लाया गया है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा, “16 फरवरी को शपथग्रहण समारोह में सिर्फ दिल्ली के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों या अन्य दलों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
गार्गी कॉलेज मामले की सीबीआई जांच की मांग करने वाले वकील एमएल शर्मा से सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है। दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर वकील एमएल शर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा किया है। विधायकों ने ‘राज्यपाल वापस जाओ’ के नारे लगाए। राज्यपाल ने सदन में हंगामे के बीच ही अभिभाषण पढ़ना शुरू किया। CAA-NRC के विरोध में यह हंगामा हुआ है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि अगर वह किसी आपराधी छवि वाले नेता को चुनाव में टिकट देते हैं तो उनके बारे में अपनी वेबसाइट पर यह बातएं कि आखरि उन्होंने आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को टिकट क्यों दिया।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने के मामले की जानकारी देते हुए रेलवे के पीआरओ आईए सिद्दीकी ने कहा, “7 से 8 लोग घायल हुए हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हम इस मामले की जांच करेंगे।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दों पर संबोधित करेंगे। चिदंबरम ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। चिदंबरम ने ट्वीट किया, "मैं गुरुवार 13 फरवरी शाम पांच बजे जेएनयू के छात्रों को 'हम एनपीआर-सीएए-एनआरसी का विरोध क्यों कर रहे' पर संबोधित करूंगा।"
जेएनयू छात्र संगठन (जेएनयूएसयू) ने बुधवार को कुछ अपरिहार्य कारणों का हवाला देकर सीएए विरोधी मार्च रद्द कर दिया।
जेएनयूएसयू द्वारा जारी संदेश के अनुसार, "जेएनयूएसयू विभिन्न परिसरों में एकजुटता बनाते हुए एनआरसी, सीएए और एनपीआर के मुद्दों को उठाएगा और जल्द ही आवाह्न करेगा।"
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया है। हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर यह हादसा हुआ है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने एक रिपोर्ट देखी है कि हाबड़ा में बीजेपी के 15 कार्यकर्ता एक ज्वेलरी की दुकान पर गए और सीएए के लिए आवश्यक दस्तावेज मांगे। वे कौन हैं और किसने उन्हें यह अधिकार दिया है? अगर वे आपके घर आते हैं तो कोई कागज न दें।”
POCSO एक्ट के तहत दोषी करार दिया गया एक व्यक्ति आज सुबह तमिलनाडु के कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल के एक वार्ड से भागने में सफल रहा, जहां उसे भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल के वार्ड में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सीएए प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ को लेकर प्रशासन ने 53 लोगों को नोटिस जारी किया है। मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने कहा कि हमने 53 लोगों को लगभग 23,41,290 रुपये के नुकसान की भरपाई करने के आदेश जारी किए गए हैं।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
असम के मंत्री एचबी सरमा ने कहा, “हमने सभी मदरसों और संस्कृत के स्कूलों को उच्च विद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बदलने का फैसला किया है, क्योंकि राज्य धार्मिक संस्थानों को फंड मुहैया नहीं दे सकता। हालांकि, गैर सरकारी संगठनों/सामाजिक संगठनों द्वारा संचालित मदरसे जारी रहेंगे, लेकिन एक नियामक ढांचे के भीतर।”
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। राष्ट्रपति द्वारा खारिज दया याचिका को विनय ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस, ट्रक से टकरा गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें फैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा देर रात फिरोजाबाद-इटावा बॉर्डर के पास हुआ है।
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Feb 2020, 7:41 AM IST