देश

छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की खराब हालत, सदन से सड़क तक कांग्रेस की लड़ाई जारी: चरणदास महंत

सचिन पायलट ने कहा था कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो गई है। सरकार विरोधियों को टारगेट करने का काम कर रही है। कांग्रेस से जुड़े लोगों को सरकार परेशान कर रही है।

चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की खराब हालत है।
चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की खराब हालत है। ians2

छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की खराब हालत का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को राजधानी में विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस का कहना है कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति चरमरा गई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ सदन में हम लोग लड़ रहे हैं, नक्सली के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दिया है। अभी स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा होनी है, इसलिए मैं सदन के भीतर जा रहा हूं। सदन के बाहर लड़ाई लड़ने के लिए हमारे पूर्व मुख्यमंत्री, पुराने मंत्री और तमाम कार्यकर्ता मौजूद हैं। हम लोग बीजेपी की नीतियों के खिलाफ लड़ेंगे। हम लोग बढ़ती महंगाई, प्रदेश में हो रही हत्याओं के खिलाफ लड़ेंगे। हम सरकार को दिखाना चाहते हैं कि हम चुप नहीं बैठेंगे।

इससे पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा था कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो गई है। सरकार विरोधियों को टारगेट करने का काम कर रही है। कांग्रेस से जुड़े लोगों को सरकार परेशान कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट को 'सरकार बचाने वाला बजट' करार देते हुए उन्होंने सवाल किया कि बजट में छत्तीसगढ़ को क्या मिला? इस बजट से महंगाई कम होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

उन्होंने आगे कहा था कि प्रदेश में हर रोज आपराधिक घटनाएं हो रही है। सरकार आपराधिक घटनाओं के बाद कार्रवाई का आश्वासन देती है। सरकार का काम आश्वासन देना नहीं, ठोस कार्रवाई करना होता है। प्रदर्शन करने का हमें कोई शौक नहीं है। हम चाहते हैं कि सरकार रोजगार, फसलों की खरीद पर बात करे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'