देश

महाभियोग प्रस्तावः कपिल सिब्बल का बड़ा ऐलान, ‘आज से सीजेआई दीपक मिश्रा की कोर्ट में नहीं जाऊंगा’

सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव के बीच कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा है कि वे किसी भी मामले में दीपक मिश्रा की कोर्ट में पेश नहीं होंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया आज से सीजेआई दीपक मिश्रा की कोर्ट मे नहीं जाएंगे कपिल सिब्बल

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के बाद कांग्रेस ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने ऐलान किया है कि अगर प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा अपने पद पर बने रहते हैं और कोर्ट में मामलों की सुनवाई करना जारी रखते हैं तो वे उनकी कोर्ट में पेशी के लिए नहीं जाएंगे। गौरतलब है कि सिब्बल इस समय अयोध्या विवाद के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के केस समेत कई अहम मामलों में पैरवी कर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने अपने फैसले को पेशेगत मूल्यों के अनुरूप बताते हुए कहा कि वे 23 अप्रैल से सीजेआई दीपक मिश्रा की कोर्ट में नहीं जाएंगे। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार सिब्बल ने कहा कि अब जब तक भारत के प्रधान न्यायाधीश रिटायर नहीं हो जाते, वे तब तक उनकी कोर्ट में नहीं पेश होंगे। सिब्बल ने कहा कि अगर सीजेआई दीपक मिश्रा महाभियोग प्रस्ताव आने के बाद भी रिटायरमेंट तक मामलों की सुनवाई जारी रखेंगे तो यह स्थापित मानकों के खिलाफ होगा।

इस बीच कांग्रेस की अगुवाई में 7 राजनीतिक दलों द्वारा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया है।राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, पूर्व कानून सचिव पीके मल्होत्रा और पूर्व संसदीय सचिव संजय सिंह से बात की थी। इसके अलावा उन्होंने अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल से भी राय-मशविरा किया। सूत्रों का कहना है कि नायडू ने इस सिलसिले में राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने रविवार को इस बारे में कानूनी जानकारों और संविधान विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा शुरु कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Apr 2018, 11:42 AM IST

  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, फेंकी फाइल, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर