
कांग्रेस ने झारखंड के दो लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदावारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को धनबाद से और कालीचरण मुंडा को खूंटी से चुनावी मैदान में उतारा है।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की है। उनके इस मुलाकात को दोनों नेताओं को मनाने की कवायद मानी जा रही है।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को गाजियबाद में काले झंडे दिखाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के मंडोला गांव में लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। जिसके बाद बीजेपी समर्थकों और ग्रामीणों में भिड़ंत हो गई। बता दें कि वीके सिंह गाजीयाबाद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस ने ट्वीट कर बीजेपी की घोषणापत्र में हुई एक बड़ी गलती को उजागर किया है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गृहमंत्रालय के अंदर महिला सुरक्षा विभाग के बनाने का दावा करते हुए कह दिया है कि हमने महिलाओं के खिलाफ अपराध को अंजाम देने के लिए कानूनों में बदलाव कर सख्त प्रावधान लागू किया है।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
बीजेपी के घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए को जम्मू-कश्मीर से हटाने के वादे पर पीडी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर पहले से ही बारूद की ढेर पर बैठा है। अगर अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए को हटाया गया तो सिर्फ कश्मीर ही नहीं पूरा देश जलेगा। मैं बीजेपी से यह अपील करूंगी की वह आग से खेलना बंद करे।”
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला , उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने पर लगे रोक लगाने की मांग की गई है। इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि यह तीनों नेता चुनावी सभाओं के दौरान असंवैधानिक बयान दे रहे हैं।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर की उत्तराखंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। खबरों को मुताबिक, मनोज तिवारी चुनावी यात्रा के तहत उत्तराखंड गए थे। मौसम खराब होने के चलते उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की पश्चिमी यूपी में होने वाली रैलियां आज रद्द हो गई हैं। कांग्रेस नेता इमरान मसूद के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर नहीं उतर सकता है, इसलिए रैली रद्द की गई हैं। प्रियंका-राहुल को आज सहारनपुर, बिजनौर और कैराना में जनसभा करनी थी।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने बीजेपी के घोषणापत्र पर कहा, “बीजेपी के घाषणापत्र और कांग्रेस के घोषणापत्र में सबसे बड़ा अंतर घोषणापत्र के कवर पेज पर ही देख सकते हैं। हमारे घोषणापत्र के कवर पेज पर देश की जनता है और बीजेपी के घोषणापत्र के कवर पेज पर सिर्फ एक आदमी है (नरेंद्र मोदी)। घोषणापत्र के बजाय बीजेपी को माफीनामा जारी करना चाहिए था।”
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस प्रवक्त ने कहा, “बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 80 लाख करोड़ कालाधन लाने का वादा किया था। साथ ही लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये देने का भी वादा किया था, लेकिन यह सारे वादे जुमले साबित हुए। उलटे मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर आम जनता को लूटने का काम किया और जनता से इकट्ठा किए गए पैसे को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैस चंद उद्योपतियों को दे दिया।”
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के घाषणापत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्याल में प्रेस से बात करते हुए पार्टी के प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “मोदी सरकार के ‘जुमलापत्र’ में नोटबंदी, जीएसटी और कालाधन का कहीं भी जिक्र नहीं है। बीजेपी ने 2014 में देश के युवाओं को 2 करोड़ हर साल रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि चार करोड़ नौकरियां चली गईं। देश में हालत यह है कि बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है।”
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने बीजेपी के घोषणापत्र को जुमला पत्र बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी का आज जारी संकल्प पत्र सिर्फ जुमला पत्र। 2014 के घोषणा पत्र की पुरानी बातों को दोबारा शामिल कर जनता को गुमराह करने का प्रयास। चाहे राम मंदिर हो , धारा 370 हो, 35A की बात हो , यह सब पुराने वादे।”
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस नेता प्रिया दत्त ने मुंबई में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बांद्रा कलेक्टर कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त प्रिया दत्त के साथ उनके भाई संजय दत्त भी मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी ने प्रिया दत्त को मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया है।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
बीजेपी के घोषणापत्र पर कांग्रेस के घोषणापत्र का असर देखने को मिला है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने आज मुंबई में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मुंबई उत्तर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के घोषणापत्र पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “घोषणापत्र की तस्वीर बताती है कि हमारे लिए देश के लोग महत्वपूर्ण हैं और उनके लिए अपना चेहरा। हमारे घोषणापत्र में देश के करोड़ों लोगों के विचारों का समावेश है, जबकि बीजेपी के घोषणापत्र में सिर्फ एक व्यक्ति के ‘मन की बात’। अब देश अपने ‘मन का फैसला’ सुनाएगा।”
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
संकल्प पत्र नाम से बीजेपी का घोषणापत्र जरी करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 में हमने देश के सामने 5 साल का विजन रखा था, जिसपर देश की जनता ने विश्वास रखते हुए हमें बहुमत दिया था।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस नेता प्रिया दत्त मुंबई में नामांकन दाखिल करने के लिए बांद्रा कलेक्टर कार्यालय पहुंच गई हैं। उनके साथ उनके भाई संजय दत्त भी मौजूद हैं। कांग्रेस पार्टी ने प्रिया दत्त को मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया है।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
लोकसभा चुनाव के लिए थोड़ी देर में बीजेपी अपना घोषणापत्र जारी करेगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि बीजेपी को 'संकल्प पत्र' की जगह 'माफी पत्र' जारी करना चाहिए।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
पार्टियों और नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान धर्म या जाति पर आधारित बयान देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने पूछा है कि चुनाव प्रचार के दौरान धर्म या जाति पर बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है। सीजेाई की अध्यक्षता वाली पीठ ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए अगले सोमवार तक जवाब मांगा है।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर आज मुंबई में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मुंबई उत्तर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस नेता और राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, “जिस क्षण आप बीजेपी से सवाल पूछते हैं, आपको देशद्रोही करार दिया जाता है। आप कहेंगे महंगाई क्यों है। किसाना क्यों खुदकुशी कर रहे हैं तो आपको पकिस्तान जाने के लिए कह दिया जाएगा। भावनाओं पर आधारित इस तरह की बयानबाजी से देश में ठीक तरीके से चुनाव नहीं कराया जा सकता।”
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
लोकसभा चुनाव के लिए अपना दल (एस) ने उत्तर प्रदेश के राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से पकौड़ी लाल कोल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पकौड़ी लाल कोल पूर्व सांसद हैं।
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव राम लखन पटेल ने बताया कि उप्र में अपना दल (एस), भारतीय जनता पार्टी, निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का गठबंधन है। पकौड़ी लाल कोल राबर्ट्सगंज से इन सभी दलों के संयुक्त उम्मीदवार हैं।
पकौड़ी लाल कोल 2009 लोकसभा चुनाव में राबर्ट्सगंज से समाजवादी पार्टी सांसद चुने गए थे। उन्होंने बीएसपी प्रत्याशी रामचंद्र त्यागी को 50 हजार से ज्यादा मतों से हराया था।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। राहुल गांधी यूपी में आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली सहारनपुर में है, दूसरी शामली और तीसरी बिजनौर में होगी।
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
लोकसभा चुनाव के लिए आरजेडी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में जातिगत जनगणना का वादा किया है। घोषणापत्र जारी करते हुए तेजस्वी ने यह भी कहा कि हम कांग्रेस की ‘न्याय’ योजना का समर्थन करते हैं। आरजेडी ने प्रइवेट सेक्टर में कोटा देने का भी वादा किया है।
आरजेडी के घोषणापत्र की बड़ी बातें:
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
पुणे में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंन कहा कि वैसे तो पीएम मोदी ठीक हैं, लेकिन चुनाव के दौरान उन्मादी हो जाते हैं। पवार ने रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत तौर पर किसी की आलोचना से बचने की सलाह दी।
पवार ने कहा कहा, “मैं आपसे कहना चाहूंगा कि व्यक्तिगत तौर पर किसी की आलोचना नहीं करें। जब देश के प्रधानमंत्री ने यह जिम्मेदारी संभाल रखी है तो आपको इसमें क्यों पड़ना?”
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Apr 2019, 9:39 AM IST