देश

लोकसभा चुनाव 2019: योगी के मंत्री ओपी राजभर ने एनडीए को दिया झटका, कहा-अकेले लड़ेंगे चुनाव

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सोमवार को एनडीए से किनारा करते हुए अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ओपी राजभर ने यह भी कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले एनडीए को एक बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सोमवार को एनडीए से किनारा करते हुए अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इन सभी उम्मीदवारों का ऐलान सोमवार को ही किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में छठे-सातवें चरण वाली लोकसभा सीटों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ओम प्रकाश राजभर की पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरुण राजभर ने एक बयान में कहा था कि प्रदेश में ‘हम अकेले लड़ेंगे चुनाव।’

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।हालांकि पार्टी महासचिव अरुण राजभर ने बतया कि इसका खुलासा शीघ्र कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया था कि दल में हर पहलुओं पर समीक्षा चल रही है और सभी उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल करने के बाद जल्द ही इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए अरुण राजभर ने कहा था कि अहंकार के नशे में चूर बीजेपी को अगर लगता है कि केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तो यह उनकी गलत फहमी है। अपनी इस गलती का अहसास बीजेपी को लोकसभा चुनाव के बाद होगा। उन्होंने दावा किया था कि सुभासपा का जनाधार और लोकप्रियता निषाद पार्टी की तुलना में कहीं ज्यादा है। यह पिछले चुनाव में दोनों दलों को मिले मतों की संख्या से भी जाहिर होता है।

बता दें कि साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 8 में से 4 सीटों पर जीत हासिल की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत