लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एसटीएफ ने हथियारों के एक बड़े जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने इन लोगों के पास से कैश और कुछ सिम कार्ड भी बरामद किये हैं।
Published: undefined
चुनाव से ठीक पहले राजधानी में इस तरह से भारी मात्रा में पिस्टल और गोलियां बरामद होने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इस दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह के सदस्य हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में हथियार, शराब और कैश बरामद किया गया था। मतदान से पहले हथियार की भारी मात्रा में बरामदगी से पुलिस और प्रशासन सकते में आ गए थे।
इलाके के एसएसपी एन कोलांचि ने कहा था कि बुलंदशहर से 405 अवैध हथियार, 739 कारतूस, 2 करोड़ रुपये की शराब समेत 1.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किया गया हैं। पुलिस ने यह भी बताया था कि इन हथियारों का इस्तेमाल दूसरे चरण के चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।
Published: undefined
गौरतलब है कि 18 अप्रैल यानि गुरूवार को देश में लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 97 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर समेत 8, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 और ओडिशा, असम और बिहार की 5-5 सीटें शामिल हैं। कर्नाटक की 14 और महाराष्ट्र की 10 सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे।
यूपी की बात करे तो दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए मतदान होना है। दूसरे चरण में आठ सीटों पर हेमा मालिनी, राज बब्बर और एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गज मैदान में हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined