देश

BJP कहती है कि 'पिक्चर अभी बाकी है', तो क्या 4 सिलेंडर 4,000 रुपए का होगा? जीतू पटवारी का मोदी सरकार से सवाल

जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने कहा था किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, किसान की आय ना तो दोगुनी हुई और ना ही उनके बच्चों को रोजगार मिला।

फोटो- ians
फोटो- ians 

कांग्रेस मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

होशंगाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार संजय शर्मा के समर्थन में रायसेन के उदयपुर में आयोजित जनसभा में जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार और उसकी नीतियों को जनविरोधी करार दिया।

पटवारी ने कहा कि बीजेपी कहती है कि पीएम मोदी का 10 साल का शासन तो केवल एक ट्रेलर है पूरी पिक्चर अभी बाकी है। हम यह पूछना चाहते हैं कि यदि 1,200 रुपए का सिलेंडर इन्होंने बेचा, तो अब 4,000 का सिलेंडर और 400 का पेट्रोल-डीजल पूरी पिक्चर का हिस्सा होगा?

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने झूठी गारंटी दी थी, जिसमें 3,000 रुपए लाडली बहना को, किसानों को 2,700 गेंहू का भाव, 3,100 धान का भाव एवं 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात कही थी, पूछिए कि क्या हुआ उस गारंटी का। आज हर घर में बेरोजगार हैं, ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर भाजपा जनता को भ्रमित करना चाहती है जबकि बीजेपी के नेताओं के खिलाफ लोकायुक्त में प्रकरण है और सरकार अनुमति नहीं दे रही है। भाजपा की मंशा नफरत, घृणा से चुनाव जीतने की है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने कहा था किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, किसान की आय ना तो दोगुनी हुई और ना ही उनके बच्चों को रोजगार मिला। स्विस बैंक की लिस्ट लाने की बात कही थी परंतु स्टेट बैंक की लिस्ट आ गई, उसमें पता चला कि बीजेपी ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों तक से चंदा ले लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा