देश

अजब एमपी की गजब कहानी! शराब की बोतलों पर प्रशासन ने लगवा दिए ‘मतदाता जागरूकता’ के स्टीकर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए झबुआ के जिला प्रशासन ने शराब की सभी दुकानों पर मतदाता जागरूकता के स्टीकर बांट दिए। इन स्टीकरों को शराब की बोतलों पर लगाकर लोगों के बीच पहुंचाने का आदेश दिया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मध्य प्रदेश के झाबुआ में शराब की बोतलों प्रशासन ने लगवा दिए ‘मतदाता जागरूकता’ के स्टीकर

अपनी घोषणाओं के लिए जानी जाने वाली मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार और उसका प्रशासनिक अमला एक बार फिर अजीब फैसले को लेकर चर्चाओं में है। चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच जागरुकता फैलाने का एक अभियान प्रशासन के लिए फजीहत बन गया है।

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए झबुआ के जिला प्रशासन ने शराब की सभी दुकानों पर मतदाता जागरूकता के स्टीकर बांट दिए। इन स्टीकरों को शराब की बोतलों पर लगाकर लोगों के बीच पहुंचाने का आदेश दिया गया। जैसे ही लोगों के बीच यह स्टीकर पहुंचा शिवराज सरकार और प्रशासन की आलोचना शुरू हो गई। शराब की बोतलों पर लगे मतदाता जागरूकता अभियान के स्टीकर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार और प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई। किरकिरी होने के बाद झबुआ जिला प्रशासन ने तत्काल इन सभी स्टीकरों को शराब की दुकानों से वापस लौटाने का आदेश जारी करना पड़ा।

वहीं झबुआ के एक्साइज अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर चल रहे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शराब की बोतलों पर भी स्टीकर लगाकर लोगों को जागरुक करने की कोशिश की थी, लेकिन फिलहाल इस अभियान को रोकने का फैसला लिया गया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि जारी किए गए सभी स्टीकरों को दुकानदारों से वापस ले लिया गया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। राज्य में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Oct 2018, 11:17 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी