
मध्य प्रदेश में सिंगरौली जिले जिले के चितरंगी गढ़वा थाना इलाके के खैड़ोर गांव में बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को बचा लिया गया है। 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मासूल में रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने बाहर निकाल लिया है। राहत की बात यह है कि बच्चा सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि सुबह खेलते वक्त यह बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल बच्चे के पिता का ही है, जिसमें वह गिर गया था।।
बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर के बाद आस-पास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए बोरवेल के पास जेसीबी की मदद से एक गड्ढा खोदा गया था, जहां से इस बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बच्चे के बोरवले से बाहर निकलने के बाद परिजनों के साथ प्रशासन की टीम ने भी राहत की सांस ली है।
Published: 27 Jan 2019, 12:20 PM IST
देश में इससे पहले बोरवेल में गिरने से कई बच्चों की जान जा चुकी है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ गाइडलाइंस भी जारी किए थे। लेकिन कोर्ट की गाइडलाइन्स के बावजूद लोग लापरवाही बरतते हैं और बोरवेल को खुले में छोड़ देते हैं, जिसकी वजह से इस तरह के हादसे हो जाते हैं।
Published: 27 Jan 2019, 12:20 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Jan 2019, 12:20 PM IST