देश

मध्य प्रदेश: सट्टा बाजार में भी हारी बीजेपी, सटोरियों की पहली पसंद बनी कांग्रेस

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही मध्य प्रदेश के सट्टा बाजार में भी हवा का रुख बदल गया है। बीते दो हफ्तों में राज्य की परिस्थितियां ऐसी बदली हैं कि बाजार ने बीजेपी से अपना रुख मोड़कर कांग्रेस की तरफ कर लिया है। 

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए पूरे राज्य में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। ऐसे में राज्य के सट्टा बाजार पर भी चुनावी रंग चढ़ गया है। खबरों के मुताबिक जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे ही भोपाल के सट्टा बाजार का भी रुख तेजी से बदलता जा रहा है। बीते दो हफ्तों में राज्य के सट्टा बाजार का पूरा रुख ही पलट गया और बाजार ने बीजेपी से अपना रुख मोड़कर कांग्रेस की तरफ कर लिया है। हवा का रुख ऐसा पलटा है कि बीजेपी को पछाड़कर कांग्रेस सटोरियों की पहली पसंद बन गई है।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की खबर के मुताबिक दो हफ्ते पहले तक मध्य प्रदेश के सट्टा बाजार में सटोरिये आगामी चुनाव में बीजेपी को आगे मानकर चल रहे थे। लेकिन, पिछले कुछ दिनों के दौरान कांग्रेस के प्रचार अभियान और सियासी किलेबंदी से परिस्थितियां ऐसी बदलीं कि बाजार का पूरा मूड बदल गया। खबर के मुताबिक भोपाल का सट्टा बाजार पिछले एक महीने से बीजेपी पर दांव खेल रहा था। लेकिन, अब वह कांग्रेस के पक्ष में हवा होने की बात कर रहा है। सट्टेबाजों के मुताबिक अब परिस्थितियां बिल्कुल उलट गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भोपाल का सट्टा बाजार राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 116 से ज्यादा और बीजेपी को 102 से अधिक सीट मिलने की बात कर रहा है।

मध्य प्रदेश के अलावा सट्टा बाजार में राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर भी हलचल है। सट्टा बाजार में तो राजस्थान में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी तक हो गई है। हालांकि छत्तीसगढ़ में मुकाबला रोचक बताया जा रहा है इसलिए सटोरिये सेफ खेल रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ को लेकर सट्टा बाजार में कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहा है।

Published: 21 Nov 2018, 5:18 PM IST

गौरतलब है कि भारत में सट्टा बाजार पूरी तरह से गैरकानूनी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तमाम सक्रियता के बावजूद क्रिकेट मैचों और चुनावों में यह पूरी तरह से सक्रिय हो जाता है। बताया जाता है कि चुनावों के दौरान राजनीतिक पार्टियों की जीत-हार पर बाजार में करोड़ों रुपये दांव पर लगाए जाते हैं। खबरों के अनुसार वर्तमान विधानसभा चुनावों को लेकर भी यह बाजार काफी सक्रिय है।

Published: 21 Nov 2018, 5:18 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 21 Nov 2018, 5:18 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस, पूरे यूपी में आज प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ