देश

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा के अफसर के पत्र पर कांग्रेस ने एमपी सरकार को घेरा, जीतू पटवारी बोले- यदि थोड़ी शर्म शेष हो तो...

जीतू पटवारी ने कहा कि सरकारी फरमान कह रहा है कि अब जनता न आए तो जबरन लाई जाए, अन्यथा निचले कर्मचारी सजा के हकदार हो जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी का आरोप है कि नैतिकता तो सरकार में पहले दिन से नहीं है, अब संवेदना भी समाप्त हो चुकी है।

जीतू पटवारी बोले, 'मध्यप्रदेश में जंगलराज'
जीतू पटवारी बोले, 'मध्यप्रदेश में जंगलराज'  फोटोः सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुए हादसे के बाद कांग्रेस के हमले जारी हैं। अब कांग्रेस ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अधीनस्थों को भीड़ जुटाने के लिए जारी किए गए पत्र का हवाला देते हुए एक बार फिर हमला बोला है। 

Published: undefined

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मोहखेड़ में आयोजित हितग्राही सम्मेलन को लेकर छिंदवाड़ा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी किए गए पत्र का हवाला देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि सरकारी आदेश दिया गया था कि पंचायत सचिव-रोजगार सहायक बसों से भीड़ जुटाना सुनिश्चित करें, भोजन व्यवस्था करें, अन्यथा कार्रवाई झेलें।

Published: undefined

पटवारी ने कहा कि सरकारी फरमान कह रहा है कि अब जनता न आए तो जबरन लाई जाए, अन्यथा निचले कर्मचारी सजा के हकदार हो जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी का आरोप है कि नैतिकता तो सरकार में पहले दिन से नहीं है, अब संवेदना भी समाप्त हो चुकी है। यदि थोड़ी शर्म शेष हो तो यह जबरन भीड़ जुटाना बंद कीजिए।

Published: undefined

पटवारी ने जनपद पंचायत सीईओ द्वारा सचिव और रोजगार सहायकों को जारी किया गया पत्र भी सार्वजनिक किया है। इस पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री का मोहखेड़ में आना हो रहा है और गांव के लोगों का कार्यक्रम में पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए वाहन उपलब्ध कराया जाएगा जबकि भोजन आदि की व्यवस्था पंचायत स्तर पर की जाएगी।

Published: undefined

साथ ही, यह भी चेतावनी दी गई कि दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। दरअसल 26 मार्च को छिंदवाड़ा के मोहखेड में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन के बाद लौट रहे लोगों की बस ट्रक से टकरा गई थी, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई थी जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined