देश

मध्य प्रदेश: वाहन चालक से दुर्व्यवहार करना कलेक्टर साहब को पड़ा भारी, पद से हुई छुट्टी

कलेक्टर के व्यवहार पर मुख्यमंत्री ने न केवल नाराजगी जताई बल्कि कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कन्याल को शाजापुर के कलेक्टर पद से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर नरसिंहपुर कलेक्टर ऋतु बाफना को पदस्थ किया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल के लिए वाहन चालक से दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ गया। व्यवहार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनुचित मानते हुए कलेक्टर को हटा दिया है। कलेक्टर शाजापुर बीते रोज बस-टक चालकों की हड़ताल को लेकर बैठक कर रहे थे। इस दौरान एक चालक ने अपनी बात कही तो कलेक्टर कन्याल भड़क उठे और उन्होंने चालक से कथित तौर यहां तक कह दिया कि तुम्हारी औकात क्या है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

कलेक्टर के व्यवहार पर मुख्यमंत्री ने न केवल नाराजगी जताई बल्कि कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कन्याल को शाजापुर के कलेक्टर पद से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर नरसिंहपुर कलेक्टर ऋतु बाफना को पदस्थ किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं, मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं। इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने तमाम अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा, अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत