देश

बीजेपी सरकार ने किया विश्वासघात! फिर ‘लॉन्ग मार्च’ पर हजारों किसान 

किसानों का कहना है कि वे राज्य व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के किसानों के साथ किए गए ‘विश्वासघात’ का विरोध कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में किसानों और राज्य सरकार के बीच बातचीत विफल हो गई है। जिसके बाद किसानों ने नासिक से मुंबई तक का अपना 200 किलोमीटर लंबा 'किसान लॉन्ग मार्च -2' फिर से शुरू कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से किसानों को मनाने की कोशिश की गई थी लेकिन सफलता नहीं मिली।

किसानों का कहना है कि वे राज्य व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के किसानों के साथ किए गए 'विश्वासघात' का विरोध कर रहे हैं।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) की किसान शाखा अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) द्वारा आयोजित मार्च में राज्य भर के किसान भागीदारी कर रहे हैं। आठ दिवसीय मार्च 27 फरवरी को मुंबई में विधानसभा के बजट सत्र के साथ समाप्त होगा।

महाराष्ट्र सरकार में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन किसानों को मनाने के लिए नासिक पहुंचे थे। उनसे मार्च समाप्त करने का आग्रह भी किया लेकिन किसान नहीं माने। किसान बीजेपी के वादाखिलाफी से नराजा हैं।

एआईकेएस प्रवक्ता पीएस प्रसाद ने कहा, "मंत्री और किसान नेता के बीच देर रात डेढ़ बजे तक एक मैराथन बैठक चली लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसलिए, मार्च आज सुबह फिर से शुरू हो गया है।"

एआईकेएस अध्यक्ष अशोक धावले ने गुरुवार को संकल्प लिया कि मार्च तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उन्हें उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देती। इस बार किसानों की संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब 50 हजार ज्यादा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार मार्च में बाधा डाल रही है और शांतिपूर्ण जुलूस के खिलाफ पुलिस के माध्यम से दबाव बना रही है।

प्रसाद ने कहा कि कई जगहों पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। बिना किसी कारण के पुलिस द्वारा किसानों को रोका जा रहा है। कई किसानों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला