देश

महाराष्ट्र के बाद बीजेपी शासित गुजरात, यूपी, एमपी पहुंची दलित आंदोलन की चिंगारी

महाराष्ट्र में भड़की हिंसा की आग अब गुजरात, यूपी और एमपी पहुंच गई है। 3 जनवरी को राजकोट और पाटण में दलितों ने विरोध-प्रदर्शन किया। दलित संगठनों ने 5 जनवरी को पाटण बंद करने का भी ऐलान किया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया   राजकोट-सोमनाथ नेशनल हाईवे को प्रदर्शनकारियों ने किया जाम

भीमा-कोरेगांव लड़ाई की सालगिरह पर महाराष्ट्र में भड़की हिंसा की आग गुजरात पहुंच गई है। 3 जनवरी को राजकोट और पाटण में दलित प्रदर्शनकारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। दलित संगठनों ने 5 जनवरी को पाटण बंद करने का ऐलान किया है।

दलित समुदाय के कुछ लोगों ने चाणस्मा हाइवे पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसका असर यातायात पर देखने को मिला था। हालांकि पुलिस ने मशक्कत कर इसे खुलवाया। इसके अलावा राजकोट के धोराजी में भी कुछ लोगों ने एक बस में आग लगा दी। वापी में भी दलित सेना के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।

3 जनवरी को हिंसा के बाद दलित संगठनों ने महाराष्ट्र बंद बुलाया था। बंद के दौरान महाराष्ट्र में कई जगह हिंसा हुई, बसों को जलाया गया, धरने-प्रदर्शन भी हुए। दलित नेता प्रकाश अंबेडकर की अगुवाई में महाराष्ट्र बंद बुलाया गया था, जिसका कई संगठनों ने समर्थन किया था। इस दौरान मुंबई के डब्बावाले, स्कूल बसों की सर्विस बंद थी।

प्रकाश अंबेडकर ने 3 जनवरी की देर शाम बंद को सफल बताते हुए इसे वापस ले लिया था।

1 जनवरी को भीमा-कोरेगांव लड़ाई के 200 साल पूरे होने की खुशी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस बीच अचानक हिंसा भड़क गई और एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद यह हिंसा पूरे महाराष्ट्र में फैल गई। पुणे, अकोला, औरंगाबाद और ठाणे से लेकर मुंबई तक में हालात बेकाबू हो गए। इसके बाद राज्य सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए। लोकसभा में इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच टकराव भी देखा गया।

उधर मध्य प्रदेश से भी इस मसले पर हिंसा की खबर आ रही है। हिंसा की आग को बढ़ता देख उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Jan 2018, 12:41 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?