
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। अपने संदेश में उन्होंने भारत के महान चिंतक, दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को प्रासंगिक बताया।
Published: undefined
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज भारत के महान चिंतक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है। वे भारतीय जीवन-मूल्यों के प्रतीक हैं और हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत हैं। स्वामी जी के विचारों और आदर्शों को श्रद्धांजलि स्वरूप, राजीव गांधी ने इस दिन को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में घोषित किया था।"
Published: undefined
खड़गे ने कहा कि अमरीका के शिकागो की धर्म संसद में वर्ष 1893 में दिए गए उनके ऐतिहासिक भाषण के कुछ अंश, जो आज भी बेहद प्रासंगिक हैं, 'सांप्रदायिकताएं, कट्टरताएं और इसके भयानक वंशज हठधमिर्ता लंबे समय से पृथ्वी को अपने शिकंजों में जकड़े हुए हैं। इन्होंने पृथ्वी को हिंसा से भर दिया है। कितनी बार ही यह धरती खून से लाल हुई है। कितनी ही सभ्यताओं का विनाश हुआ है और न जाने कितने देश नष्ट हुए हैं। अगर ये भयानक राक्षस नहीं होते तो आज मानव समाज कहीं ज्यादा उन्नत होता, लेकिन अब उनका समय पूरा हो चुका है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आज इस सम्मेलन का शंखनाद सभी हठधर्मिताओं, हर तरह के क्लेश, चाहे वे तलवार से हों या कलम से, और सभी मनुष्यों के बीच की दुर्भावनाओं का विनाश करेगा।'
खड़गे ने आगे लिखा, "स्वामी विवेकानंद ने मानवता को आत्मिक विकास व समानता जैसे महत्वपूर्ण पाठ सिखाए और भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाई। कोटि कोटि नमन।"
Published: undefined
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "महान संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों से भारत की संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाया। उनके आदर्श हर भारतवासी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"
Published: undefined
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined