देश

'शेरनी हैं ममता बनर्जी, BJP कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार', संजय राउत का दावा

संजय राउत ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर जीत हासिल करेगी और भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी।

शेरनी हैं ममता बनर्जी, BJP कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार: संजय राउत
शेरनी हैं ममता बनर्जी, BJP कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार: संजय राउत फोटो: IANS

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की थी। 

संजय राउत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘शेरनी’ बताते हुए कहा कि उनका रुख पूरी तरह सही है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उनका प्रभाव बरकरार रहेगा। बीजेपी चाहे जो कर ले, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

बंगाल में फिर चलेगा ममता बनर्जी का जादू 

राउत ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर जीत हासिल करेगी और भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी।

 उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है, वह जनता की भावनाओं को दर्शाता है और बंगाल की जनता उनके साथ खड़ी है।

पीएम मोदी पर पलटवार 

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने के आरोपों पर पलटवार करते हुए राउत ने सवाल उठाया कि आखिर प्रधानमंत्री खुद किसकी भाषा बोल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति को मजबूत करने के बजाय सरकार ने कमजोरी दिखाई है। जिस तरह से देश का हाल बेहाल हो रहा है, उस पर प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए, लेकिन वह कुछ बोल नहीं रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में गैस की कमी है, इस पर केंद्र सरकार कुछ जवाब नहीं दे रही है। अगर कोई कुछ बोलता भी है तो उसे चुप करा दिया जाता है। बीजेपी का काम सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने का रह गया है। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

'उम्मीदवार उतारने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा'

संजय राउत ने बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में विभिन्न दलों द्वारा उम्मीदवार खड़ा करना स्वाभाविक है और इसे लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।

राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार की सराहना करते हुए उन्हें एक प्रभावशाली नेता बताया। उन्होंने कहा कि बारामती और पूरे महाराष्ट्र में अजित पवार का खासा प्रभाव रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जनता उनको काफी पसंद करती, यह बात सबको पता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा