देश

मणिपुर में हिंसा जारी, उग्रवादियों ने जवान को गोली मारी, जलाए कई घर

आर्मी कॉलम ने क्षेत्र में ग्रामीणों को ध्यान में रखते हुए नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया और उसे तुरंत लीमाखोंग के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मणिपुर में हिंसा पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। इंफाल पश्चिम जिले में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। इन उग्रवादियों ने क्षेत्र के पांच घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमंग गांव और कांटो सबल में गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

आर्मी कॉलम ने क्षेत्र में ग्रामीणों को ध्यान में रखते हुए नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया और उसे तुरंत लीमाखोंग के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है और संयुक्त अभियान जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना के साथ मुठभेड़ से पहले उग्रवादियों ने लीमाखोंग गांव में पांच घरों को आग के हवाले कर दिया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल