देश

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP के चंद्रभानु पासवान की बड़ी जीत, एसपी के अजीत प्रसाद को 61 हजार से अधिक मतों से हराया

पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई है, जिस कारण उपचुनाव कराया गया।

BJP उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान
BJP उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान 

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चंद्रभानु पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,710 मतों के अंतर से हराया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पासवान को 1,46,397 वोट मिले जबकि प्रसाद को 84,687 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार 5,459 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई है, जिस कारण उपचुनाव कराया गया।

सपा ने उनके बेटे अजीत प्रसाद को उपचुनाव में उतारा था जबकि बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ता पासवान को चुना था, दोनों पासी समुदाय से हैं।

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने उपचुनाव नहीं लड़ा जबकि कांग्रेस इस सीट पर गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही थी।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस बड़ा खुलासा, शूटर्स के निशाने पर थे बड़े एक्टर, इन सेलिब्रिटीज के घरों की गई थी रेकी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 2 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

  • ,
  • पंजाब में 3 लाख कर्मचारियों का आंदोलन, दो दिन की सामूहिक छुट्टी पर गए, पुरानी पेंशन और DA समेत कई मांगें

  • ,
  • रितु बराला मारपीट मामला: FIR की मांग पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस का धरना जारी, डोटासरा बोले- कार्रवाई तक नहीं हटेंगे

  • ,
  • CJP के सौरव और आशुतोष के खिलाफ दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच के हवाले, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी हैं दोनों FIR